बिजनोर

होटल में पिज़्ज़ा टेबल पर पहुंचने से पहले हंगामा, प्रेमिका भागी, प्रेमी का उतर गया प्यार का बुखार

यूपी के बिजनौर जिले में एक हैरान कर देने वाला हमला सामने आया है। होटल में मेज पर पिज़्ज़ा आने से पहले हंगामा खड़ा हो गया। प्रेमिका के भाई ने प्रेमी का उतार दिया प्यार का बुखार पूरी कहानी जानकर आप दंग रह जाएंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Aug 2025, 1:23 PM IST
Bijnor
प्रेमी की पिटाई फोटो सोर्स वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट से

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया। यहां एक होटल में प्रेमिका के साथ पहुंचे युवक की सरेआम पिटाई कर दी गई। बताया जा रहा है कि प्रेमिका का भाई दोस्तों संग वहां पहुंचा और युवक को होटल से सड़क तक दौड़ा-दौड़ा कर बेल्ट से पीटा। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में युवक अपनी प्रेमिका को पिज़्ज़ा खिलाने ले गया था। दोनों ने ऑर्डर भी दे दिया था। लेकिन खाना परोसे जाने से पहले ही हंगामा खड़ा हो गया। दरअसल, लड़की का भाई पहले से उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहा था। जैसे ही उसने बहन को प्रेमी संग होटल में देखा। वह गुस्से से आगबबूला हो गया। अपने दोस्तों के साथ युवक की पिटाई शुरू कर दी। बताया जाता है कि सबसे पहले युवक को कुर्सी से मारा गया जिससे कुर्सी टूट गई। इसके बाद प्रेमी होटल से भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन भाई और उसके साथियों ने सड़क तक पीछा कर बेल्ट से पीट डाला। इस दौरान मौके का फायदा उठाकर प्रेमिका होटल से चुपचाप निकल गई। और बिना पिज़्ज़ा खाए ही घर लौट गई।

पुलिस ने एक्स पर दी जानकारी

घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। जो तेजी से वायरल हो रहा है। मामले पर संज्ञान लेते हुए बिजनौर पुलिस ने कहा है कि नहटौर थानाध्यक्ष को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Updated on:
16 Aug 2025, 1:23 PM IST
Published on: