बिजनोर

शादी से पहले टूटा भरोसा: मंगेतर की बेइज्जती से आहत युवती ने उठाया खौफनाक कदम, खुशियां मातम में बदली

मौसेरे भाई के साथ युवती बाजार जा रही थी। रास्ते में मंगेतर ने उसे रोक कर कहा खूब गुलछर्रे उड़ा रही हो। इसी पर बात विवाद बढ़ा तो मंगेतर ने बीच सड़क पर वो काम कर दिया।

2 min read
Mar 19, 2026
जांच करती पुलिस सांकेतिक तस्वीर जेनरेट AI

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां शादी की तैयारियों के बीच एक युवती ने अपनी जान गंवा दी। मंगेतर के साथ रास्ते में हुए विवाद और अपमान से आहत होकर उसने जहर खा लिया। इस घटना ने परिवार की खुशियों को गहरे दुख में बदल दिया। जिससे इलाके में सनसनी फैला दी।

बिजनौर जिले के कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। यहां एक युवती की शादी तय हो चुकी थी। और घर में तैयारियां चल रही थीं। परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन अचानक एक ऐसी घटना हुई। जिसने सब कुछ बदल दिया।

मंगेतर ने बीच सड़क पर युवती को जड़ दिए थप्पड़

जानकारी के अनुसार, युवती अपने मौसेरे भाई और बहन के साथ बाइक से बाजार जा रही थी। वह शादी के लिए सामान देखने निकली थी। रास्ते में अचानक उसका मंगेतर अपने एक दोस्त के साथ मिल गया। उसने युवती को रोककर उससे सवाल-जवाब शुरू कर दिए। युवती ने बताया कि वह बाजार गई थी। लेकिन सामान पसंद नहीं आने पर वापस लौट रही है। बताया जा रहा है। कि इसी बात को लेकर मंगेतर नाराज हो गया। और उसने युवती पर गलत आरोप लगाए। बात धीरे-धीरे बढ़ गई। और दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में आकर उसने युवती को थप्पड़ भी मार दिए। यह घटना सड़क पर ही हुई। जिससे युवती को गहरा सदमा लगा।

आहत युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

घर पहुंचने के बाद वह काफी परेशान और आहत थी। इसी मानसिक तनाव में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। आसपास के लोगों ने जब स्थिति देखी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस बोली अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली फिर भी जांच की जा रही

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय पर इलाज मिल जाता तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
19 Mar 2026 03:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर