बिजनोर

सुहागरात पर दुल्हन अचानक हुई फरार, पति के उड़ गए होश, गांव में मची सनसनी; मामला है चौंकाने वाला

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां शादी के अगले ही दिन सुहागरात पर दुल्हन अचानक ससुराल से गायब हो गई। पति के जागने पर दुल्हन के न मिलने से घर में हड़कंप मच गया।
2 min read
Dec 03, 2025
up bijnor bride escapes first night sasural
सुहागरात पर दुल्हन अचानक हुई फरार | Image Source - Pinterest

Bride escapes first night Bijnor UP: यूपी के बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र में एक शादी के बाद सुहागरात पर दुल्हन के अचानक लापता होने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, 30 नवंबर को एक युवक की शादी थाना स्योहारा क्षेत्र की युवती से हुई थी। 1 दिसंबर को दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंची और पूरे दिन अपने ससुराल में रही। लेकिन देर रात, सुहागरात पर वह अचानक लापता हो गई। नींद खुलने पर पति को यह देखकर झटका लगा कि दुल्हन कमरे में मौजूद नहीं है।

पुलिस और परिवार ने मिलकर शुरू की तलाश

पति के सूचना देने पर पुलिस और दोनों परिवारों ने मिलकर दुल्हन की खोज शुरू की। रात लगभग डेढ़ बजे, दुल्हन को गांव के बाहर रास्ते में बरामद किया गया। शुरुआती जांच में किसी प्रकार की हिंसा या अप्रिय घटना के संकेत नहीं मिले। हालांकि, दुल्हन के बरामद होने के बाद ससुराल और मायके पक्ष में आरोप-प्रत्यारोप की शुरुआत हो गई।

ससुराल और मायके पक्ष में विवाद

दुल्हन मिलने के बाद दोनों परिवारों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। ससुराल पक्ष ने दुल्हन के व्यवहार पर सवाल उठाए, जबकि मायके पक्ष ने अपनी बेटी की सुरक्षा और निर्णय को लेकर आपत्ति जताई। थाने की पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को समझाकर शांति स्थापित की। युवक ने दुल्हन का कथित गलत व्यवहार बताकर उसके साथ रहने से इनकार कर दिया।

समझौते के बाद दुल्हन को सौंपा गया मायके पक्ष को

मंगलवार को दिनभर दोनों पक्षों के बीच वाद-विवाद जारी रहे। शाम तक पुलिस के बीच समझौता हुआ और दोनों पक्षों ने किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई से इनकार किया। इसके बाद दुल्हन को उसके मायके वालों के पास सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष धीरज नागर ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया है और फिलहाल किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।

Updated on:
03 Dec 2025 12:20 pm
Published on:
03 Dec 2025 12:20 pm