बिजनोर

डायल 100 पर तैनात हेड कांस्टेबल की ड्यूटी खत्म होने से कुछ मिनटों पहले ही अचानक हो गर्इ मौत, सभी रह गये दंग

अस्पताल लेकर पहुंचे साथी पुलिसकर्मी

2 min read
Nov 25, 2018
डायल 100 पर तैनात हेड कांस्टेबल की ड्यूटी खत्म होने से कुछ मिनटों पहले ही अचानक हो गर्इ मौत, सभी रह गये दंग

बिजनौर।यूपी के बिजनौर जिले में स्थित धामपुर थाना क्षेत्र के 100 डायल पर तैनात हेड कांस्टेबल की ड्यूटी से अाधा घंटे पहले ही अचानक कुछ एेसा हुआ कि मौत हाे गर्इ।उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर आलाधिकारियों द्वारा गिरिराज के शव को बिजनौर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।साथ ही मृतक हेड कॉन्स्टेबल गिरिराज के घर सूचना दे दी गर्इ।

ड्यूटी खत्म होने से आधा घंटे पहले खत्म हो गर्इ जिंदगी

100 डायल पर तैनात हैड कांस्टेबल गिरिराज सिंह PRV 2451 पर तैनात थे। रात्रि 8 बजे से सुबह 8 बजे तक कि ड्यूटी खत्म होने से आधा घंटे पहले रविवार सुबह 7:30 बजे अचानक तबियत खराब हो गई। जिसके चलते ड्यूटी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मियों व हमराह द्वारा गिरिराज को धामपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक हेड कॉन्स्टेबल गिरिराज बदायूं जिले के इस्लामनगर के रहने वाले थे।जिनकी पोस्टिंग बिजनौर के धामपुर में 100 डायल पर थी।आज सुबह गिरिराज की अचानक तबियत बिगड़ने से उनकी ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर आलाधिकारियों द्वारा गिरिराज के शव को बिजनौर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।साथ ही मृतक हैड कॉन्स्टेबल गिरिराज के घर सूचित कर दिया गया है।

हार्ट अटैक से हुर्इ मौत

उधर 100 डायल कार्यलय में तैनात सब इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह का कहना है कि धामपुर थाना क्षेत्र के इलाके की 100 डायल गाड़ी पर तैनात गिरिराज की आज सुबह अचानक तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है मौत की वजह हार्टअटैक होना बताई जा रही है।

Published on:
25 Nov 2018 04:56 pm
Also Read
View All