26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के इस जिले में बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा धार्मिंक स्थल, योगी सरकार खर्च करेगी इतनी मोटी रकम

अतिथिगृह, मनोरंजन पार्क से लेकर बनाया जाएगा विश्राम गृह
2 min read
Google source verification
up cm

यूपी के इस जिले में बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा धार्मिंक स्थल, योगी सरकार खर्च करेगी इतनी मोटी रकम

हापुड़।उत्तर प्रदेश के इस जिले में हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर सबसे बड़े मेले का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर लाखों की संख्या में लोग जुटते है।एेसे में लोगों की श्रद्धा को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर को प्रदेश के सबसे बड़े धर्मिंक स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा कर दी है।इतना ही नहीं ने गुरुवार को बीस करोड़ रुपए की लागत से चार परियोजनाओं को शुरू करने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें-Video: खेत पर काम कर रहे किसान के सामने अचानक आ गया तेंदुआ तो दिखा एेसा नजारा

इतने करोड़ रुपये किये जाएंगे खर्च बनाया जाएगा लेजर साउंड से लेकर विश्राम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मेले में पहुंचने के साथ ही घोषणा कि यहां पर अतिथिगृह, मनोरंजन पार्क, लेज़र साउंड एंड लाइट शो और श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए एक शेड का निर्माण करने की परियोजनाओं की शुरुआत की जाये। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे गढ़मुक्तेश्वर तीर्थस्थल के रूप में विकसित होगा। राज्य के मुख्यमंत्री गुरुवार दोपहर को गढ़ गंगा मेले में पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले पूजा और गंगा आरती की। इसके बाद उन्होंने जिले के विकास कार्यों की पुस्तिका का विमोचन और करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

केंद्र आैर राज्य सरकार मिलकर करेंगी इसका विकसित

इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गढ़मुक्तेश्वर को तीर्थ स्थल बनाने के लिए केंद्र सरकार आैर राज्य सरकार दोनों मिलकर रुपये खर्च करेंगी। इसके लिए एक योजना बनाकर इस क्षेत्र का समग्र भौतिक विकास करवाने की दिशा में काम कर रहे हैं। योगी ने कहा कि इस मेले का इतिहास 5000 साल पुराना है और इस परंपरा को और मजबूत करना है। मुख्यमंत्री ने गंगा के ऊपर पुल बनवाने की भी घोषणा की और कहा कि इस पुल के बन जाने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को गंगा पूजा में काफी आसानी होगी।