बिजनोर

जिला अस्पताल में डिलीवरी के लिए आई गर्भवती निकली कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप

Highlights - Bijnor जिला अस्पताल का मामला - गर्भवती महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने से अस्पताल में मचा हड़कंप - जिला अस्पताल से हायर सेंटर Meerut रेफर
less than 1 minute read
Jul 14, 2020
coronavirus__th02.jpg

बिजनौर. जिला अस्पताल में डिलीवरी कराने आई एक महिला की जांच रिपोर्ट में कोरोना ( Covid 19 ) पॉजिटिव मिली है। गर्भवती महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने से अस्पताल में सनसनी फैल गई है। साथ में पता चला है कि महिला के साथ आई दूसरी महिला भी कोरोना पॉजिटिव थी, जिसके बाद दोनों महिलाओं को इलाज के लिए मेरठ ( Meerut ) हायर सेंटर रेफर किया गया है। इसके साथ ही जिला अस्पताल को बंद कर सैनिटाइज कराए जाने का काम किया जा रहा है।

दरअसल, बिजनौर के जिला अस्पताल में एक महिला डिलीवरी के लिए पहुंची थी। जहां सबसे पहले डॉक्टरों ने महिला की कोरोना जांच कराई। रिपोर्ट में महिला कोरोना पॉजिटिव मिली, जिसके बाद उसके साथ अई परिवार की दूसरी महिला भी कोरोना जांच में पॉजिटिव पाई गई। इसकी जानकारी मिलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। दोनों महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला अस्पताल की महिला सीएमएस डॉक्टर ने गर्भवती महिला को इलाज के लिए हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया है। इसके साथ ही लेबर रूम समेत अस्पताल को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है। फिलहाल जिला अस्पताल को सैनिटाइज कराए जाने का काम किया जा रहा है।

महिला सीएमएस ने बताया कि गर्भवती महिला हलदौर की रहने वाली थी। उसके साथ आई दूसरी महिला भी उसके परिवार से ही आई थी। दोनों महिलाओं को इलाज के लिए हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया है।

Published on:
14 Jul 2020 11:40 am