Bijnor Accident: यूपी के बिजनौर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे से घंटों अफरा-तफरी का माहौल रहा।
Bijnor Accident News: बिजनौर के नजीबाबाद इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना इलाके में पेट्रोल पंप के निकट हुई। गन्ने से भरे एक ओवरलोड ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी की 27 वर्षीय अनुज पुत्र नरपाल सिंह निवासी हुसैनपुर थाना किरतपुर बुरी तरह कुचल गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर सुनते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। नजीबाबाद थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही कानूनी कार्रवाई की जा रही है।