बीकानेर

बच्चों के साथ खेल रहा था 11 साल का मासूम, तभी हुआ कुछ ऐसा की चली गई जान, जानें पूरा मामला

बीकानेर के लूणकरनसर तहसील के नाथवाणा गांव में खेल-खेल में 11 वर्षीय बालक के गले में रस्सी का फंदा लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

less than 1 minute read
Nov 27, 2023

बीकानेर के लूणकरनसर तहसील के नाथवाणा गांव में खेल-खेल में 11 वर्षीय बालक के गले में रस्सी का फंदा लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। नाथवाणा के चक आठ एलकेडी निवासी प्रकाश मेघवाल की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया गया। एसएचओ अमित कुमार स्वामी ने बताया कि रविवार दोपहर में 11 वर्षीय बेटा पूनम अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था।

घर में बने अडाण पर चढ़ते समय अडाण से बंधी रस्सी से उसके गले में फंदा बन गया। वह लड़खड़ा कर अडाण से नीचे गिरा और रस्सी के फंदे से लटक गया। परिजन बच्चे को लूणकरनसर सीएचसी लेकर आए, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मासूम की मौत के बाद घर में मातम पसर गया। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

वहीं दूसरी तरफ जिले के नोखा थाना इलाके में बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया। एक नाबालिग बेटी ने पिता पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को परिवाद मेल पर भेजा, जिस पर नोखा थाने में मामला दर्ज किया गया। नोखा पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि उसके पिता गाड़ी चलाते हैं और उस पर बुरी नजर रखते हैं। उन्होंने 29 अक्टूबर को मां को पीहर भेज दिया। मुझे मंदिर ले जाने के बहाने घर पर रख लिया। रात को जब वह सो रही थी, तो आरोपी उसके साथ सो गया और बलात्कार किया। इतना ही नहीं घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने पीड़िता और उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह डर गई और घटना के बारे में किसी को नहीं बताया।

Updated on:
27 Nov 2023 10:19 am
Published on:
27 Nov 2023 10:00 am
Also Read
View All