बीकानेर

एक प्रतिमा में 21 विग्रह… इसलिए कहलाते हैं ‘इक्कीसिया गणेश’

175 साल प्राचीन इक्कीसिया गणेश मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था और श्रद्धा का केन्द्र है। इस मंदिर में स्थापित भगवान गणेश की मुख्य प्रतिमा के साथ बीस और विग्रह है, इसलिए यह मंदिर इक्कीसिया गणेश के रूप में प्रसिद्ध है।

2 min read
Sep 01, 2024

बीकानेर. मुरलीधर व्यास नगर रोड स्थित इक्कीसिया गणेश मंदिर रियासत काल से श्रद्धालुओं की आस्था और श्रद्धा का केन्द्र है। नित्य बड़ी संया में श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन-पूजन करते हैं। करीब 175 साल पहले स्थापित मंदिर में स्थित भगवान गणेश की प्रतिमा मनमोहिनी और श्रद्धालुओं की हर मनोकामना को पूर्ण करने वाली है। निज मंदिर में स्थापित लंबोदर की प्रतिमा में मुय प्रतिमा सहित कुल 21 विग्रह हैं। इसलिए यह मंदिर इक्कीसिया गणेश मंदिर के रूप में प्रसिद्ध है। यहां श्रद्धालु अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए नित्य 21 फेरी भगवान गणेश की लगाते हैं।

त्रिनेत्र, चतुर्भुज, गले में सांप

प्रन्यास के मंत्री पंडित विमल किराडू के अनुसार इक्कीसिया उचिष्ठ गणेश हैं। त्रिनेत्र, चतुर्भुज व हेरंब बैठी हुई मुद्रा में हैं। भगवान गणेश की गोद में विघ्नेश्वरी हैं। गले में सांप है। बायी सूंड है। भगवान हेरंब के चार भुजा है, जिनमें एक में पाश, दूसरे में अंकुश, तीसरे में गन्ना है। चौथा हाथ आसन मुद्रा में है।

मनोकामना के लिए 21 दिन 21 परिक्रमा रोज

प्रन्यास अध्यक्ष पंडित गोविंद नारायण किराडू के अनुसार इक्कीसिया गणेशजी के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था है। मनोकामना पूर्ति के लिए श्रद्धालु पुष्य नक्षत्र के दिन फेरी की शुरुआत करते हैं। भगवान गणेश के गुड़ व मूंग का भोग अर्पित कर 21 दिनों तक फेरी लगाते हैं। रोज इक्कीसिया गणेशजी की 21 परिक्रमा नित्य की जाती है। मंदिर में पूरे वर्ष श्रद्धालुओं की ओर से नियमित रूप से परिक्रमा देने का क्रम जारी रहता है।

साढ़े सात वर्ष में तैयार हुई गणेश प्रतिमा

ज्योतिषाचार्य पंडित राजेन्द्र किराडू के अनुसार इस गणेश प्रतिमा की स्थापना पंडित कस्तूर चंद किराडू ने की थी। प्रतिमा की गढ़ाई प्रत्येक पुष्प नक्षत्र के दिन ही होती थी। महीने में केवल एक दिन पुष्य नक्षत्र का योग बनता है। यह गणेश प्रतिमा कुल सात वर्ष व छह महीने में पूरी हुई। 21 दिनों तक लगातार इस गणेशजी की प्रदक्षिणा करने पर निश्चित रूप से अभिष्ट कार्य की सिद्धि होती है।

Also Read
View All

अगली खबर