बीकानेर

641 न्यायिक प्रकरण राजीनामे से निस्तारित, करोड़ों के अवॉर्ड भी पारित हुए

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई।

2 min read
राष्ट्रीय लोक अदालत

बीकानेर . जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि बीकानेर न्यायक्षेत्र में लम्बित व प्रि-लिटीगेशन के 3938 न्यायिक प्रकरण निस्तारण के लिए रखे गए।

इनमें से 641 प्रकरण राजीनामे से निस्तारित हुए। इनमें चार करोड़ ६२ लाख रुपए का अवॉर्ड पारित हुआ। साथ ही विभिन्न बैंकों व पक्षकारों के आपसी सहमति से बैंकों, बीएसएनएल व अन्य विभागों ने प्रि-लिटिगेशन के 7145 प्रकरण रखे। इनमें से 381 प्रकरणों का निस्तारण राजीनामे से किया गया। इनमें चार करोड़ 61 लाख 15181 रुपए वसूले गए।
जिले में प्रि-लिटीगेशन व लम्बित 11083 प्रकरण सुनवाई के लिए रखे गए। इनमें 1022 प्रकरण निस्तारण करते हुए नौ करोड़ 23 लाख 15 हजार 930 रुपए का अवॉर्ड पारित किया गया।

जिला एवं सेशन न्यायाधीश (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) राजेन्द्र कुमार पारीक ने बताया कि वर्तमान समय में वैकल्पिक विवाद निस्तारण का एक महत्वपूर्ण माध्यम लोक अदालत है। इन प्रकरणों का हुआ निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में बीकानेर, नोखा, श्रीडूंगरगढ़, कोलायत, लूणकरणसर, खाजूवाला में विभिन्न प्रकार के प्रकरण निस्तारित किए गए।

इनमें शमनीय दाण्डिक अपराध, बैंक रिकवरी, एमएसीटी, पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, किराया, सुखाधिकार आदि के मामले शामिल थे। स्थाई लोक अदालत की अध्यक्ष कमलदत्त ने पानी, बिजली से संबंधित प्रकरणों का निपटारा किया।

ऋण मामलों का निस्तारण
राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान एसबीआई की ओर से बीकानेर तथा आस पास के ग्रामीण इलाकों के ऋणियों से संबंधित मुकदमों का निस्तारण किया गया। सहायक महाप्रबंधक पीएस यादव ने बताया कि 543 खातों में 8.10 करोड़ रुपए के ऋण समझौतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान सहायक प्रबंधक (वसूली) अनिल सहाय, धर्मेन्द्र असवानी, संजय जुनेजा, सुरेश कुमार गर्ग, प्रदीप तिवाड़ी आदि मौजूद थे।

नर्सिंगकर्मियों का धरना जारी
बीकानेर. चलाना हॉस्पिटल के सामने दूसरे दिन शनिवार को अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। धरने में नर्सिंग छात्र संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सांवर जोशी, लक्ष्मणसिंह सोढ़ा, विजयसिंह, सीताराम, संजय, ललित व गौतम आदि शामिल थे।

ये भी पढ़ें

शहर में 20 से अधिक स्थानों से निकलेगी शिव बारात
Published on:
11 Feb 2018 10:07 am
Also Read
View All