
बीकानेर. बीकानेर वन विभाग के रेस्क्यू सेंटर से ८० चीतल कोटा के मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व में भेजा जाएगा। टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने वन विभाग मुख्यालय से इसकी अनुमति मांगी है। अनुमति मिलने पर अगले महीने वन विभाग चीतल भेजेगा। वन विभाग के अनुसार कोटा के मुकुन्दरा हिल्स में टी-९१ बाघ को छोड़ा जाना है।
उसके के लिए शिकार व खाने की व्यवस्था की जा रही है। राष्ट्रपति भवन स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क से ३० चीतल कोटा के टाइगर रिजर्व में छोड़ा गया है। वन जीव विशेषज्ञों का मानना है कि बाघ के खाने के लिए करीब २०० चीतल और छोडऩे होंगे। जिनकी व्यवस्था के लिए वन विभाग बीकानेर के रेस्क्यू सेंटर से चीतल मांगे गए है।
बचेंगे सिर्फ १२ चीतल
टाइगर रिजर्व के लिए चीतल भेजने के बाद बीकानेर वन विभाग के रेस्क्यू सेंटर में केवल १२ चीतल ही रह जाएंगे। जिन्हें बीकानेर में बन रहे बायोलोजिकल पार्क में छोड़कर वंशवृद्धि कराई जाएगी।
वन विभाग रेस्क्यू सेंटर में ९२ स्वस्थ चीतल हैं। टाइगर रिजर्व के लिए चीतल वन विभाग मुख्यालय से मांगे जाते है। अभी तक हमारे पास इस संबंध में कोई आदेश नहीं आया है। बायोलोजिकल पार्क के लिए १०-१२ चीतल रखे जाने है। शेष के लिए जो मुख्यालय से आदेश मिलेगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
रामनिवास कुमावत, उपवन संरक्षक (वन्यजीव) बीकानेर
190 युवा ले रहे क्रिकेट का प्रशिक्षण
बीकानेर. बीकानेर जिला क्रिकेट संघ का वार्षिक प्रतिभा खोज शिविर के दूसरे दिन शनिवार को सार्दुल क्लब क्रिकेट मैदान में १९० युवाओं ने क्रिकेट का प्रशिक्षण लिया। शिविर में सुबह-शाम खिलाडि़यों को अभ्यास करवाया जाता है।
जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अशोक ओहरी ने बताया कि शिविर में विनोद चांवरिया, कौशल देवड़ा, हरपाल माथुर, पंकज माथुर, दिनेश बिश्नोई आदि क्रिकेट के गुर सीखा रहे हैं। ओहरी ने बताया कि रविवार को बच्चों को मैच खेलाए जाएंगे। इसमें अंडर १४ के दो मैच तथा अंडर १६ के दो मैच होंगे।