बीकानेर

राजस्थान के बीकानेर में भीषण हादसा, कार पर पलटा राख से भरा ट्रोला, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

देशनोक थाना इलाके में राख से भरा ट्रोला एक कार पर पलट गया, जिससे कार सवार छह जनों की मौत हो गई। हादसा बुधवार देर रात देशनोक इलाके में हुआ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Mar 2025, 7:06 AM IST
Feature image

बीकानेर। देशनोक थाना इलाके में राख से भरा ट्रोला एक कार पर पलट गया, जिससे कार सवार छह जनों की मौत हो गई। हादसा बुधवार देर रात देशनोक इलाके में हुआ। पुलिस ने बमुश्किल कार में सवार लोगों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस व निजी वाहनों से ट्रोमा सेंटर भिजवाया।

हवलदार सुनील ने बताया कि कार बीकानेर से नोखा की तरफ जा रही थी। ट्रोला नोखा से बीकानेर की तरफ आ रहा था। ओवरटेक के दौरान ट्रोला कार पर पलट गया। तीन जेसीबी बुला कर ट्रोले को कार से हटवाया गया।

मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। संभावना है कि वे नोखा के ही रहने वाले हैं। बीकानेर में किसी समारोह में शामिल होकर वापस नोखा लौट रहे थे।


एक ही परिवार के सभी लोग


हादसे में कार सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त अशोक (45) पुत्र जगनाथ, मूलचंद (45) पुत्र गंगाराम, पप्पूराम (55) पुत्र गंगाराम, श्यामसुंदर (60) पुत्र चेतनराम, द्वारकाप्रसाद (45) पुत्र चेतनराम, करणीराम (50) पुत्र मोहनराम के रूप में हुई है।

एएसआई चरणसिंह ने बताया कि सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। मूलचंद व पप्पूराम एवं श्यामसुंदर व द्वारका प्रसाद सगे भाई है। देर रात आईजी-एसपी मौके पर पहुंच गए।

Updated on:
20 Mar 2025, 7:06 AM IST
Published on: