बीकानेर

प्रसूताओं को मिलेगी राहत,पीबीएम में भी बनेंगे आधार कार्ड

सात मई से शुरू होगा काम

2 min read

बीकानेर.संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं को आधार कार्ड के बिना होने वाली परेशानी से अब निजात मिलेगी। सरकार ने एक निजी कंपनी को पीबीएम अस्पताल में आधार कार्ड बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। आधार कार्ड सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बनाए जाएंगे। सरकार ने सरकारी विभागों में आधार कार्ड बनाने का जिम्मा मोदी इंफोटेक को सौंपा है। यह कंपनी प्रदेशभर में १६ जगह आधार कार्ड बनाने का काम कर रही है। कंपनी के बजरंग मोदी ने बताया कि सोमवार से जनाना अस्पताल में आधार कार्ड बनाने का काम शुरू करेंगे।

सेंटर में स्केनर, प्रिंटर, कम्प्यूटर, बायामेट्रिक डिवाइस, जीपीएस आदि उपकरण होंगे, साथ ही चार कर्मचारी कार्य करेंगे। नए आधार कार्ड नि:शुल्क बनाए जाएंगे, जबकि पुराने आधार कार्ड में संशोधन कराने पर सरकार की ओर से निर्धारित फीस देनी होगी। मोदी ने बताया कि आधार कार्ड बनाने का कार्य अधिक होने पर रात्रिकालीन शिफ्ट भी शुरू करेंगे, ताकि यहां रात में आने वाली प्रसूताओं को भी राहत मिल सके।

होती थी परेशानी
पीबीएम अस्पताल पहुंचने वाली प्रसूताओं का आधार कार्ड नहीं होने से उन्हें परेशानी होती थी। आधार कार्ड के बिना उन्हें भर्ती होने से लेकर प्रसूता कार्ड बनाने तक में दिक्कत हो रही थी। ऐसे में महिलाओं को कार्ड बनाने के लिए ई-मित्र केन्द्रों के चक्कर लगाने पड़ रहे थे।

कक्ष आवंटित
&सरकार के निर्देशानुसार अब पीबीएम में प्रसूताओं के आधार कार्ड बनेंगे। इसके लिए संबंधित कंपनी को जनाना अस्पताल में एडालमेंट सेंटर में कक्ष आवंटित किया गया है। आधार कार्ड बनाने का काम सात मई से शुरू होगा।
डॉ. पीके बैरवाल, अधीक्षक, पीबीएम अस्पताल

कृषि महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव 4 मई को

बीकानेर . कृषि महाविद्यालय बीकानेर का वार्षिकोत्सव 4 मई को सुबह 10.30 बजे मनाया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कन्हैया लाल बेरवाल महानिदेशक डॉ बीआर अंबेडकर फ़ाउंडेशन जयपुर है। अध्यक्षता डॉ. बीआर छीपा कुलपति एसकेआरयू करेंगे। इस कार्यक्रम में शैक्षणिक, खेलकूद, कला व साहित्य के क्षेत्र में विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

ट्रक को रूकवाकर चालक से लूटे 75 हजार रुपए व जेवरात और फिर..
Published on:
03 May 2018 09:38 am
Also Read
View All