बीकानेर

नेशनल हाईवे पर टायर फटने से कार पलटी, एक की मौत

शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे गांव
less than 1 minute read
accident in bikaner
नेशनल हाईवे पर टायर फटने से कार पलटी, एक की मौत

शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे गांव

बीकानेर. श्रीडूंगरगढ़. तहसील के बिग्गा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर रविवार को दोनों टायर फटने से कार पलट गई। हादसे में कार में सवार एक जने की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। सभी कीतासर गांव में शादी समारोह में शामिल होकर लिखमीसर उतरादा गांव जा रहे थे। लिखमीसर के कार चालक राजू, हेतराम, रामरतन, परमाराम, राजूराम सहित सात जने रविवार शाम कार में सवार होकर कीतासर से लिखमीसर उतरादा जा रहे थे। जब बिग्गा गांव के पास पहुंचे तो कार के पिछले दोनों टायर अचानक फट गए और गाड़ी अनियंत्रित होकर कुछ दूरी पर जाकर पलट गई।

दुर्घटना में परमाराम जाट निवासी सालासर की मृत्यु हो गई। जबकि रामरतन जाखड़ को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया गया। वहीं हेतराम व राजूराम के मामूली चोट आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को श्रीडूंगरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य
केन्द्र पहुंचाया।

Published on:
11 Feb 2019 10:30 am