21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Bus Fire: राजस्थान में चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार, कूदकर बचाई जान

Bikaner Bus Fire: राजस्थान के बीकानेर जिले में देर रात सवारियों से भरी बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा राजमार्ग संख्या 62 पर महाजन से लालेरा के बीच हुआ।
less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Bus Fire

बस में लगी आग। फोटो: पत्रिका

ahajan Bus Accident: बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले में देर रात सवारियों से भरी बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा राजमार्ग संख्या 62 पर महाजन से लालेरा के बीच हुआ। घटना देर रात करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों में घिर गई।

हादसे के वक्त अधिकतर यात्री नींद में थे। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यात्रियों ने किसी तरह बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि सभी यात्री समय रहते बस से बाहर निकल गए। आग लगने से बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग