बीकानेर

video- स्कूल बस ने महिला को कुचला, मौत

हादसे के बाद चालक मौके से फरार  
less than 1 minute read
accident in bikaner
स्कूल बस ने महिला को कुचला, मौत

नोखा. कस्बे के कांकरिया चौक में सोमवार को एक स्कूल बस ने महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बागड़ी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। बाद में परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर सौंपा गया। वहीं पुलिस ने स्कूल बस को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार सांसी बस्ती में रहने वाली भिखी देवी (६०) पत्नी मिर्चाराम सांसी दोपहर को राशन का गेहूं लाने पैदल जा रही थी। कांकरिया चौक में एसएल मेमोरियल स्कूल के बस चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद बस का चालक व कडंक्टर तुरंत मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर उसे अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और बस को जब्त कर लिया। वहीं इस हादसे के बाद गुस्साएं परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। उनका कहना था कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जाएगी, तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। बाद में पुलिस ने समझाइश कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा। वहीं इस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।

Updated on:
11 Feb 2019 07:27 pm
Published on:
12 Feb 2019 06:03 am