बीकानेर

अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, सवार युवती घायल

पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती  

less than 1 minute read
Jul 29, 2021
अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, सवार युवती घायल

बीकानेर. गंगाशहर थाना क्षेत्र में बुधवार रात को जोधपुर बाइपास पर अज्ञात वाहन ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार युवती गंभीर घायल हो गई। उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
पीबीएम से मिली जानकारी के अनुसार रामदेव कॉलोनी निवासी संपतराज सोनी की पुत्री आरती सोनी स्कूटी से विनायक नगर की तरफ जा रही थी। तभी अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। राहगीर उसे गंभीर हालत में ट्रोमा सेंटर में लेकर पहुंचे और परिजनों को सूचित किया। चिकित्सकों के मुताबिक युवती के सिर में गंभीर चोट लगी है, उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

-----------------

आवारा सांड से बाइक टकराई, युवक की मौत

बीकानेर. दंतौर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात सड़क पर अचानक आवारा सांड सामने आने से बाइक सवार उससे टकरा गया। दुर्घटना में वह गंभीर घायल हो गया। उसे गंभीरावस्था में पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीबीएम से मिली जानकारी के अनुसार दंतौर थाना क्षेत्र में सड़क पर आवारा सांड आने से बाइक टकरा गई, जिससे बाइक सवार की मौत गई। मृतक की पहचान धनराज (३८) के रूप में हुई है। शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक के परिजनों को सूचित किया गया।

Published on:
29 Jul 2021 05:05 pm
Also Read
View All