बीकानेर

पुलिस ने हुक्का बार पर मारा छापा, इतने युवक युवतियों को पकड़ा

सदर थाना पुलिस ने पंचशती सर्किल स्थित कबिला हुक्का बार में छापेमार कार्रवाई कर वहां से 12 युवकों और एक युवती को पकड़ लिया।
2 min read
hukka
action on hukka bar

बीकानेर. सदर थाना पुलिस ने बुधवार को पंचशती सर्किल स्थित कबिला हुक्का बार में छापेमार कार्रवाई कर वहां से १२ युवकों और एक युवती को पकड़ लिया। यहां बैठे एक ऑपरेटर को भी पुलिस ने पकड़ा है। सदर थानाधिकारी ऋषि राज ने बताया कि हुक्का बार संचालित होने की सूचना के बाद जांच करवाई गई। शिकायत सही पाए जाने पर हुक्काबार में छापा मारा गया। वहां १२ लड़के और एक लड़की हुक्के का सेवन कर रहे थे। थानाधिकारी के अनुसार हुक्का बार से छह हुक्के, छह पाइप और छह तम्बाकू जनित सिगरेट के पैकेट जब्त किए हैं।

नशे की गिरफ्त में युवा पीढ़ी
थानाधिकारी ऋषि राज के अनुसार युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्ता में आ रही है। इनमें लड़कियों की संख्या भी कम नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस की खुफिया रिपोर्ट के अनुसार शहर में विभिन्न नशीले उत्पादों की बिक्री हो रही है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा के निर्देश पर सभी थानाधिकारी इस प्रकार की कार्रवाई में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि नशीले पदार्थों की आपूर्ति करने और उसके प्रति लोगों को प्रेरित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा।

अवैध रूप से गर्भपात करने के आरोपित चिकित्सक को
भेजा जेल

जिला अस्पताल में करवाया मेडिकल मुआयना
बीकानेर. पीबीएम अस्पताल के सामने एक्स-रे गली स्थित मोदी क्लिनिक में नाबालिग का अवैध रूप से गर्भपात करते पकडे़ गए डॉ. ओपी मोदी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। पीसीपीएनडीटी सेल के जिला समन्वयक महेन्द्र सिंह चारण ने बताया कि न्यायालय ने डॉ. मोदी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए।

डॉ. मोदी को न्यायालय में पेश करने से पूर्व जिला अस्पताल में मेडिकल मुआयना करवाया गया। इस दौरान चारण भी साथ थे। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग के दल ने मंगलवार को कार्रवाई कर जिला जोधपुर निवासी एक नाबालिग का अवैध गर्भपात करते डॉ. मोदी को पकड़ा था।

Published on:
12 Jul 2018 07:48 am