राजस्थान के बीकानेर जिले में शुक्रवार को जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया। बम की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन के साथ सेना की इंटेलिजेंस शाखा सक्रिय हो गई।
बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले में शुक्रवार को जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया। बम की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन के साथ सेना की इंटेलिजेंस शाखा भी सक्रिय हो गई। सूचना मिलते ही महाजन थाना पुलिस मौेके पर पहुंची और बम को अपने कब्जे में लिया।
जानकारी के मुताबिक लूणकरणसर के महाजन में कंवरसेन लिफ्ट नहर से निकले मोघे में जिंदा बम मिला। जिसकी सूचना किसान ने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने जिंदा बम को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
महाजन में जिंदा बम मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। वहीं, मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ऐसे में पुलिस ने लोगों को मौके से दूर हटाया। इसके बाद जिंदा बम को वहां से ले जाया गया।
बता दें कि महाजन के आसपास पहले भी कई बार जिंदा बम मिल चुके है। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज से ग्रामीण चोरी छिपे बम ले आते है। जिन्हें खेतों में छिपाकर रख देते है। लेकिन, ऐसे बम की वजह से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।