2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिर आई ई-मेल से बम धमकी: बीकानेर में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, परिसर खाली कराया गया

Bikaner News: बीकानेर के मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की ई-मेल धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। प्रशासन ने परिसर खाली कराकर जांच शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

2 min read
Google source verification

फोटो- पोस्ट ऑफिस चेक करती पुलिस टीम

Bikaner News: बीकानेर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई, जिसमें संवेदनशील सरकारी दफ्तरों को निशाना बनाने की बात लिखी गई थी। धमकी मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं और मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेना शुरू कर दिया। पुलिश प्रशासन तुरन्त मौके पर पहुंच कर, दफ्तर खाली कराया। इसके बाद वहां चैकिंग जारी है।

ई-मेल से दी गई धमकी, संवेदनशील दफ्तरों का जिक्र

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्य डाकघर को भेजे गए ई-मेल में साफ तौर पर धमकी दी गई थी कि संवेदनशील कार्यालयों को निशाना बनाया जाएगा। इस संदेश के सामने आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि, ई-मेल किसने भेजा और उसका स्रोत क्या है, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। साइबर टीम भी इस मामले को गंभीरता से खंगाल रही है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं।

तुरंत खाली कराया गया परिसर, सुरक्षा कड़ी

धमकी की सूचना मिलते ही मुख्य डाकघर परिसर को एहतियात के तौर पर खाली कराया जाने लगा। वहां मौजूद कर्मचारियों और आम लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
डाकघर के मुख्य अधिकारी आरपी मीणा ने तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। पूरे क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर पुलिस और बम स्क्वॉड पहुंच चुके है। बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा है।

प्रशासन मौके पर, जांच जारी

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर हर पहलू की जांच कर रहे हैं। संदिग्ध वस्तुओं की तलाश के लिए सुरक्षा टीमों को लगाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं और स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है।

पहले भी मिल चुकी है ऐसी धमकी

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले भी इसी तरह की धमकी मिलने की घटना सामने आई थी। ऐसे में इस बार प्रशासन ज्यादा सतर्कता बरत रहा है। लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां मामले को बेहद गंभीरता से ले रही हैं और जल्द ही आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग