
RPSC SI Admit Card 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर (RAC) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब ऑनलाइन माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह भर्ती कुल 1015 पदों के लिए आयोजित की जा रही है और इसकी लिखित परीक्षा 5 और 6 अप्रैल को निर्धारित की गई है। नीचे और महत्वपूर्ण जानकारीयां दी गई है।
इस परीक्षा में वही उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने निर्धारित समय में सफलतापूर्वक आवेदन किया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट या SSO पोर्टल के जरिए आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
एडमिट कार्ड में परीक्षा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई होंगी, जैसे परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय, रोल नंबर और जरूरी निर्देश। किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।
परीक्षा केंद्र पर बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए इसका प्रिंट साथ लेकर जाना अनिवार्य है। इसके अलावा एक वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ रखें।
उम्मीदवारों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 5 और 6 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पारियों में होगी और बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा से पहले सभी दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ लें।
Updated on:
02 Apr 2026 02:09 pm
Published on:
02 Apr 2026 02:09 pm
