
घटनास्थल की फोटो: पत्रिका
बीकानेर जिले के खाजूवाला थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और इसके बाद खुद ही थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना चक नौ डीडब्ल्यूडी इलाके की है, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत और सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है तथा जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 1.15 बजे हरप्रीत सिंह निवासी 8 डीडब्ल्युएम दंतौर ने खाजूवाला थाने में उपस्थित होकर कहा कि साहब मेरे से अपराध हो गया, मैंने अपनी पत्नी जसवीर कौर की हत्या कर दी है। उसने बताया कि घटना करीब दो घंटे पहले चक 9 डीडब्ल्युडी में हुई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के पहुंची। वहीं उपपुलिस अधीक्षक अमरजीत चावला व थानाधिकारी सुरेन्द्र प्रजापत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर देखा कि जसवीर कौर (35) मृत मिली। इसके बाद मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया है। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंच कर सबूत एकत्र किए।
पुलिस की ओर से मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। उपपुलिस अधीक्षक अमरजीत चावला व थानाधिकारी सुरेंद्र प्रजापत गुरुवार को महानिदेशक पुलिस की संभाग स्तरीय बैठक में बीकानेर गए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद अधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना हुए है।
पुलिस के अनुसार हरप्रीत सिंह व उसकी पत्नी जसवीर कौर दोनों ईंट-भट्टे पर काम करते हैं। बताते हैं कि दोनों अक्सर झगड़ा होता था। गुरुवार को भी यह दोनों काम से घर जा रहे थे। बीच-रास्ते में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।
इसी दौरान हरप्रीत सिंह ने गुस्से में आकर जसवीर कौर का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जसवीर कौर की हत्या करने के बाद वह खुद ही थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का विस्तार से पता लगाया जा रहा है।
Published on:
02 Apr 2026 09:02 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
