बीकानेर

Rajasthan News : बीकानेर में मिला जिंदा बम, मचा हड़कंप, गड्ढा खोदकर सुरक्षित रखवाया

Bikaner जिले के महाजन कस्बे में एक बार फिर जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया। बम की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने बम को गड्ढा खोदकर सुरक्षित रखवाया।

less than 1 minute read
Jan 15, 2025
फाइल फोटो

बीकानेर। जिले के महाजन कस्बे में एक बार फिर जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया। बम की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने बम को गड्ढा खोदकर सुरक्षित रखवाया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार महाजन कस्बे के कंवरसेन लिफ्ट नहर की घोड़ा पुली के पास बुधवार को एक जिंदा बम मिलने से हड़कंप मचा गया। वहीं, मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों से जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने गड्ढा खोदकर बम को सुरक्षित रखवाया है।

एक सप्ताह पहले मिला था जिंदा बम

बता दें कि महाजन के आसपास पहले भी कई बार जिंदा बम मिल चुके है। एक सप्ताह पहले भी लूणकरणसर के महाजन में कंवरसेन लिफ्ट नहर से निकले मोघे में जिंदा बम मिला था। इसके बाद पुलिस ने बम को सुरक्षित जगह रखवाया था। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के कारण अक्सर यहां जिंदा बम मिलते रहते है। ऐसे बम की वजह से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

Updated on:
15 Jan 2025 03:06 pm
Published on:
15 Jan 2025 02:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर