बीकानेर

एडवांस लाइफ स्पॉट एम्बुलेंस सेवा शुरू

एम्बुलेंस में आईसीयू ऑन विहल्स है। इसके द्वारा रोगियों को सघन चिकित्सा इकाई के साथ उच्च चिकित्सा संस्थान पर रैफर किया जा सकता है।
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2017, 11:41 AM IST
 Ambulance

राजकीय जिला चिकित्सालय में एडवांस लाइफ स्पॉट एम्बुलेंस सेवा आरंभ की गई है। करीब 25 लाख की लागत वाली यह एम्बुलेंस राज्य सरकार ने उपलब्ध करवाई है। इस एम्बुलेंस में आईसीयू ऑन विहल्स है। इसके द्वारा रोगियों को सघन चिकित्सा इकाई के साथ उच्च चिकित्सा संस्थान पर रैफर किया जा सकता है।

एम्बुलेंस को मंगलवार को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरपी अग्रवाल, उप प्राचार्य डॉ. लियाकत अली गौरी एवं जिला चिकित्सालय प्रभारी डॉ. बीएल हटीला एवं सीएमएचओ डॉ. देवेन्द्र चौधरी ने झंडी दिखा कर आरंभ किया। यह एम्बुलेंस जिला चिकित्सालय में उपलब्ध रहेगी।

इससे पहले मंगलवार को राजकीय जिला चिकित्सालय से संबंधित राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी (आरएमआरएस) की बैठक सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरपी अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. लियाकत अली गौरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेन्द्र चौघरी ने भाग लिया।

बैठक में चिकित्सालय के सदस्य सचिव एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएल हटीला ने कार्यवाही विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर चिकित्सालय सेवाओं के विस्तार के लिए विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया व आईसीयू, डायलिसिस जैसी विभिन्न योजनाओं को आरम्भ करने व मेडिकल कॉलेज से चिकित्सक लगाने का निर्णय लिया गया। चिकित्सालय में विकास कार्य एवं रोगियों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए वेलफेयर कमेटी बनाने एवं दानदाताओं के सहयोग से कार्य करवाने का निर्णय लिया गया।

सेना की साइकिल रैली का स्वागत
फरीदकोट से मंगलवार को बीकानेर पहुंची भारतीय सेना की साइकिल रैली का फोर्ट स्कूल परिसर में प्रधानाचार्य पदमा टिलवामी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस मौके पर सेना के जवानों और अधिकारियों ने विद्यालय के विद्यार्थियों को सेना से जुड़ाव (भर्ती) के लिए डोक्यूमेन्ट्री फिल्में दिखाई। साइकिल दल प्रभारी कैप्टन विवेक पंवार एवं लेफ्टिनेंट अनिकेत चतुर्वेदी ने स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर बाबूलाल मीणा, संजय सांखला, राजेन्द्र यादव एवं स्काउट विद्यार्थी शामिल हुए। संचालन गणेश बोहरा ने किया।

Published on: