बीकानेर

अमित शाह के सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमजन को दिया कुछ इस तरह निमंत्रण

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बीकानेर पहुंचने और होने वाले सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमजन को पीले चावल बांटे गए।
2 min read
amit shah bikaner visit
amit shah bikaner visit

बीकानेर. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बीकानेर पहुंचने और होने वाले सम्मेलन में शामिल होने के लिए बुधवार को आमजन को पीले चावल बांटे गए। भाजपा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ प्रकल्प की ओर से कोटगेट, केईएम रोड, तोलियासर भैंरुजी गली, लाभूजी कटला आदि क्षेत्रों में आमजन और दुकानदारों को निमंत्रण पत्र और पीले चावल बांटकर सम्मेलन में पहुंचने का आमंत्रण दिया गया। डॉ. मीना आसोपा, जिला संयोजक राजकुमार पारीक के नेतृत्व में जिला प्रभारी विजय कोचर, विजयलक्ष्मी हिम्मतासर, मुकेश ओझा, रघुनाथ सिंह शेखावत, दिनेश चौहान, प्रभु चौधरी आदि शामिल रहे।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सदस्य कन्हैयालाल सुथार के नेतृत्व में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जनसम्पर्क कर सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का निमंत्रण दिया। इस दौरान टीकम चंदेलिया, सुनील चांवरिया, प्रदीप चांवरिया आदि शामिल थे।
भाजपा लालगढ़ मण्डल की बैठक मंडल अध्यक्ष कैलाश बापेऊ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शाह के कार्यक्रमों को लेकर मण्डल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई।

भाजपा जस्सूसर मंडल कार्यालय में मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में गुरुवार को मेडिकल कॉलेज मैदान में होने वाले सम्मेलन को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौपी गई। बैठक में रामरतन आचार्य, मनोज जाजड़ा, नेमीचन्द कुलडिया, दिनेश सांखला, फारुख पठान आदि उपस्थित थे।

काफिले के आगे चलेगा भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा

बीकानेर . शहर जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा गुरुवार को दुर्गादास सर्किल से रैली के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के काफिले के आगे चलेंगे और ढोल नगाड़ों के साथ सभा स्थल पर पहुंचेगे। प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल ने मोर्चे को शाह के आगमन पर स्वागत की जिम्मेदारी दी है।

मोर्चे के जिलाध्यक्ष असद रजा ने बताया कि अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक हुई। इसमें पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मुमताज़ अली भाटी, फारूख पठान, रमजान अब्बासी, आदिल जोईया, अनवर अजमेरी, फारूख चौहान, सलीम तंवर, उस्मान खलीफ, मुश्ताक भाटी, अमरदीन भुट्टो, अब्दुल खालिद, लियाक़त अली, आरिफ खान, असलम कायमखानी, मो. हुसैन डार, चौरू खान, इम्तियाज दमामी, सत्तार कोहरी, इमरान खान, बाबर पठान, अजमल हुसैन, इमरान समेजा, जाकिर हुसैन, मो. हसन पंवार आदि शामिल हुए।

Updated on:
04 Oct 2018 09:11 am
Published on:
04 Oct 2018 09:11 am