
बीकानेर . बीकानेर के मेडिकल कॉलेज ग्राउंड में चल रहे अनुसूचित जाति सम्मलेन को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान शाह ने संबोधन शुरू करते ही करणी माता और गुरु जम्भेश्वर को नमन किया। इस दौरान शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा की भाजपा ने बाबा साहब को भारत रत्न दिया।
वही शाह ने कहा की लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत होगी। उन्होंने कहा की मोदी सरकार ने आमजन के स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन काम किया है। जिसका भखान करने की जरुरत नहीं है। पांच लाख तक का इलाज़ फ्री, इंद्रधनुष योजना के तहत अमीर गरीब के उपचार का भेद-भाव ख़त्म कर दिया है। अब गरीब ही उसी सुख सुविधा से और तकनीक से इलाज़ करवा सकता जिसे गरीब ने कभी सोचा भी नहीं था।
भाजपा की ताकत युवा
राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने कहा की किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत होती है युवा। आज देश का युवा नरेंद्र मोदी के साथ है। मोदी ने निस्वार्थ भाव से देश के विकास में जी जान लगा राजखी है इसी का परिणाम है की आज विदेशों में भी भारत का नाम उच्च स्तर पर है।
मेरी देश वासियों से अपील है की आप वोट हमें मत दीजिये आप अपने निर्णय से सोचिए और देखिये देश को ऊंचाई पर कौन ले जा रहा है। देश का विकास आमजन का हित जो सोचे उसे वोट दे। हमें देश की जनता ने ये सौभाग्य दिया है हम उस पर खरा उतरने का महज प्रयास कर रहे है। और इस प्रयास को हकीकत में बदलने का जो कार्य कर रहे है वो हमारे युवा है।
कांग्रेस को देश की नहीं अपनी चिंता
राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने कहा की कांग्रेस देश का नहीं अपना हित चाहती है। NRC का विरोध कर रहे कांग्रेसी घुसपैठियों के साथ है। अगर 2019 में सरकार सता में आयी तो देश के किसी भी कोने में छुपे हो घुसपैठियों को खदेड़ देंगे। बांग्लादेश व् अन्य हिन्दू शरणार्थियों को हम गले लगाएंगे। यहाँ से शाह रानीबाजार स्थित पार्क पैराडाइज शक्ति केन्द्र संयोजकों की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे।