बीकानेर

स्वाइन फ्लू से एक और रोगी की मौत

मरने वालों का आंकड़ा १६ हुआ चार नए रोगी आए सामने  
less than 1 minute read
Another patient dies of swine flu
स्वाइन फ्लू से एक और रोगी की मौत

बीकानेर. जिले में स्वाइन फ्लू कहर बरपा रहा है। शुक्रवार को एक और मरीज की मौत हो गई। इसी के साथ स्वाइन फ्लू से मरने वाले मरीजों का आंकड़ा १६ हो गया है। शुक्रवार को स्वाइन फ्लू की आशंका के चलते ३८ मरीजों की जांच कराई गई, जिसमें चार मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।पीबीएम अस्पताल के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को स्वाइन फ्लू पीडि़त एक और व्यक्ति की मौत हो गई। स्वाइन फ्लू से मरने वालों का आंकड़ा १६ पहुंच गया है।

वहीं शुक्रवार को ३८ मरीजों की स्वाइन फ्लू की आशंका के चलते जांच कराई गई, जिनमें से चार में स्वाइन फ्लू की पुष्टी हुई है। स्वाइन फ्लू की आशंका के चलते अब तक बीकानेर जिले के ९५८ लोगों की जांच की गई, जिसमें से 1५८ में स्वाइन फ्लू की पुष्टी हुई है। वहीं स्वाइन फ्लू लैब में अब तक १०९१ सैम्पलों की जांच की जा चुकी है, जिसमें से २०३ की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।

Published on:
02 Feb 2019 11:31 am