बीकानेर

Bikaner: महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से डीजल चोरी, एक माह बाद दर्ज हुआ मामला

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से डीजल चोरी का मामला सामने आया है। चोर रेंज के ईस्ट कैंप में खड़े सेना के वाहनों की तेल टंकियों के ढक्कन तोड़कर डीजल निकाल ले गए।
2 min read
Sep 04, 2026
army vehicles diesel theft
सेना के वाहन से डीजल चोरी मामला। फोटो: एआई

बीकानेर। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से डीजल चोरी का मामला सामने आया है। चोर रेंज के ईस्ट कैंप में खड़े सेना के वाहनों की तेल टंकियों के ढक्कन तोड़कर डीजल निकाल ले गए। वारदात 7 अगस्त की रात हुई थी, लेकिन सेना की ओर से अपने स्तर पर तलाश के बाद भी सुराग नहीं मिलने पर अब करीब एक माह बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है।

महाजन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी भजनलाल लावा ने बताया कि फील्ड फायरिंग रेंज के एडम कमांडेंट अजय ग्रेवाल की ओर से डीजल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि प्रतिबंधित एवं सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील रेंज के ईस्ट कैंप तक चोर कैसे पहुंचे। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

युद्धाभ्यास के लिए पहुंची थीं तीन सैन्य यूनिट

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना की विभिन्न यूनिटें समय-समय पर युद्धाभ्यास के लिए आती हैं। इसी क्रम में 177 मीडियम रेजिमेंट, 122 मीडियम रेजिमेंट और 624 ईएमई बीकानेर रेंज की यूनिटें अपने वाहनों के साथ अभ्यास के लिए पहुंची थीं। इन वाहनों को रेंज के ईस्ट कैंप में खड़ा किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, 7 अगस्त की रात चोरों ने कैंप में खड़े सैन्य वाहनों की तेल टंकियों के ढक्कन तोड़ दिए और उनमें भरा डीजल चोरी कर लिया। सुबह घटना का पता चलने पर सैन्य अधिकारियों ने अपने स्तर पर चोरों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।

ईस्ट कैंप तक कैसे पहुंचे चोर?

सेना के वाहनों से डीजल चोरी की घटना ने रेंज की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस जांच का एक अहम बिंदु यह भी है कि चोर सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील फील्ड फायरिंग रेंज के ईस्ट कैंप तक आखिर कैसे पहुंचे और वहां खड़े सैन्य वाहनों की तेल टंकियों के ढक्कन तोड़कर चोरी करने में सफल रहे। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के संभावित सुराग जुटा रही है। रेंज में आने-जाने वाले लोगों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी जानकारियां भी जांच के दायरे में हैं।

Updated on:
04 Sept 2026 11:21 am
Published on:
04 Sept 2026 11:21 am
Also Read
View All
Rajasthan Nikay Election : क्या फ़र्ज़ी सिम्बल लगाकर बदल दिया अधिकृत प्रत्याशी? जानें बीकानेर कांग्रेस विवाद में आई लेटेस्ट अपडेट

Bikaner News: सरकारी स्कूल में शिक्षिका को गलत इशारा करने वाला शिक्षक बर्खास्त, जांच में आरोप पाए गए सही

राजस्थान में जल्द सरकारी नौकरी छोड़ने वालों के लिए अ​ब सख्त नियम, अवकाश मामले में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत

राजस्थान में कांग्रेस नेता से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार; अब तक 8 आरोपी अरेस्ट

Rajasthan Politics : ‘मेरी टिकट कटी नहीं, चोरी हुई है’, बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट करने वाले ‘फरार’ शख्स के बैक-टू-बैक दो वीडियो, किया ‘खुलासा’!