बीकानेर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अशोक गहलोत का जन्मदिन मनाया,बेसहारा को बांटे फल,देखे वीडियो

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अशोक गहलोत के जन्मदिन पर गुरुवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य हुए।
2 min read
Ashok Gehlot Birthday Celebration

बीकानेर .अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अशोक गहलोत के जन्मदिन पर गुरुवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य हुए। पदाधिकारियों ने बेसहारा लोगों को फल बांटने के साथ रक्तदान शिविर तथा स्वतंत्रता सेनानियों के स्वागत समारोह भी रखा। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने आचार्य तुलसी केंसर अस्पताल में मरीजों का फल वितरण किया गया।

कांग्रेस नेता डॉ. बी.डी. कल्ला, जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत, जावेद परिहार, प्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान, हीरालाल हर्ष, अरविंद मिढ्ढा तथा विकास तंवर उपस्थित थे। फिरोज भाटी ने भुट्टों के चौराहे पर पशुओं को चारा और गुड़ खिलाया गया। ब्लॉक अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश गहलोत के नेतृत्व में पवनपुरी स्थित मूकबधिर एवं मंद बुद्धि विद्यालय के विद्यार्थियों को फलों का वितरण किया। अब्दुल रहमान पीर बाबा की दरगाह पर चादर चढ़ाई। फैंस क्लब ने स्वतंत्रता सैनानी हीरा लाल शर्मा तथा सत्यनारायण हर्ष का अभिनंदन किया गया।

पीसीसी सचिव राजकुमार किराडू, ऋषि कुमार व्यास, प्रेमरतन जोशी, आनन्द सिंह सोढ़ा आदि उपस्थित थे। माली समाज कमेटी के विकास तंवर के नेतृत्व में छोटे बच्चों को फल और अन्य सामग्री का वितरण किया। महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से रानी बाजार कच्ची बस्ती बस्तियों में केक काटा गया। जिलाध्यक्ष सुनीता गौड़ के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। यूथ कांग्रेस पश्चिम विधानसभा के अध्यक्ष अरुण कुमार व्यास के नेतृत्व में पीबीएम अस्पताल में ५१ युवाओं ने रक्तदान शिविर में हिस्सा लिर्या। विक्रम व्यास, विवेक पुरोहित तथा आसिफ पठान आदि उपस्थिति रहे।

कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत के नेतृत्व में गाढ़वाला स्थित गोशाला पहुंचकर गायों को हरा चारा खिलाया। सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र आचार्य तथा शहर जिला कांग्रेस सचिव मनोज चौधरी ने भी जन्मदिन मनाया। मानव कल्याण विकास समिति ने विश्वकर्मा गेट के बाहर वाल्मीकि बस्ती में समिति अध्यक्ष ललित तेजस्वी के नेतृत्व में बच्चों को बुक, पेन व मिठाई आदि वितरित की गई।

सैनी वल्र्ड एकनामिक फोरम के अध्यक्ष वासुदेव सोलंकी, महामंत्री महेन्द्र देवड़ा, फिरोज खान, मिलन गहलोत, मांगीलाल, आदि ने तत्वाधान में अशोक गहलोत के 5000 स्टीकर बीकानेर के अलग अलग मुख्य मार्ग पर मोटर साइकल और अन्य वाहनों पर चिपकाए।

Published on:
04 May 2018 10:11 am
Also Read
View All