बीकानेर

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी: मतदान केन्द्रों पर लगाए जाएंगे कैमरे

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के सम्बंध में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में विभिन्न प्रकोष्ठों की बैठक हुई ।
2 min read
assembly elections
assembly elections

बीकानेर. आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के सम्बंध में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में विभिन्न प्रकोष्ठों की बैठक हुई । जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गुप्ता ने बताया कि 30 सितम्बर से सेक्टर मजिस्ट्रेट के प्रशिक्षण शुरू होंगे । एक दिन में 50.50 प्रशिक्षणार्थियों के तीन बैच में पुलिस व अन्य सेवाओं के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा ।

साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि मास्टर ट्रेनर सभी बैच में प्रशिक्षण देने के लिए पहुंचे। सभी बीएलओ को बूथ पर अपनाई जाने वाली प्रक्रिया की ट्रेनिंग दी जाए । यह सुनिश्चित हो कि सभी बीएलओ की गई कार्यवाही की रिपोर्ट तत्काल प्रेषित करें। समय पर रिपोर्ट नहीं भेजने पर सम्बंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एके पिल्लई को निर्देश दिए कि फ्लाइंग एस्क्वाएड ट्रेनिंग व खर्च तथा प्रकोष्ठ की ओर से तैयार ब्यौरे के लिए गूगल ड्राईव पर एक अकांउट बनाया जाए। इससे सारी सूचनाएं एक साथ संकलित की जा सके। उन्होंने माइक्रोऑब्जर्वर व वीडियोग्राफर्स की ट्रेनिंग भी शीघ्र प्रारम्भ करवाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने वीवीपेट की लोगों को जानकारी देने के निर्देश भी दिए। संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था के साथ सीसीटीवी लगाए जाए।


राजपूत सभा करेगी प्रतिभाओं का सम्मान
बीकानेर. बीकानेर प्रांतीय राजपूत सभा के तत्वावधान में अगले माह समाज के होनहार बालक-बालिकाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा।यह सम्मान समारोह 28 अक्टूबर को होगा। समारोह को लेकर गुरुवार को हुई बैठक में यह निर्णय किया गया। सभा के महामंत्री संग्राहसिंह सोढ़ा ने बताया कि आठवीं बोर्ड, सैकण्डरी, सीनियर सैकंडरी, स्नातक एवं अधिस्नातक परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी, मेरिट सूची में या प्रथम स्थान प्राप्त करने सहित खेलकूद प्रतियोगिता में जिला, राज्य, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले समाज के प्रतिभाशाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

Updated on:
28 Sept 2018 12:54 pm
Published on:
28 Sept 2018 12:54 pm