बीकानेर

video- भागवत कथा के महात्मय बताया

कस्बे के करणी माता मंदिर में सोमवार को भागवत कथा का शुभारम्भ हुआ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Feb 2019, 5:53 AM IST
bhagwat katha in bikaner
भागवत कथा के महात्मय बताया

सीथल. कस्बे के करणी माता मंदिर में सोमवार को भागवत कथा का शुभारम्भ हुआ। कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। कथा वाचिका बाल व्यास साध्वी राजकिशोरी ने भागवत कथा के महात्मय के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा श्रवण करने से पापों की मुक्ति मिल जाती हैं। कथा में सभी वेदों का निचोड़ हैं। कथा को सुनने के लिए लालसिहपुरा सहित आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या मंे ग्रामीण पहुंचे।

कथा में उमड़े भक्त

जसरासर. सडू बड़ी की सुपाश्र्वमती गोशाला में चल रहे नानी बाई के मायरा में कथा वाचक आरती रांकावत ने सेामवार को बताया कि नरसी भक्त तैयारी कर अनजान नगर की ओर रवाना हुए। इसके बाद मायरा भरने का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि गोमाता की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। कथा सुनने आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

दुलचासर में श्रीमद भागवत कथा एवं अखंड रामनाम जप महायज्ञ कल से

सूडसर। अखिल भारतीय रामस्नेही सम्प्रदाय के गुरूगद्दी पीठ दुलचासर गांव में संत जैमलदासजी महाराज के 265 वीं बरसी पर बुधवार से सात दिवसीय धार्मिक आयोजन शुरूआत होगी। इसकी जानकारी देते हुए मंदिर के महंत त्रिलोकदास महाराज ने बताया कि संतश्री जैमलदासजी की बरसी पर बुधवार से निज मंदिर में पांच दिवसीय अखंड रामनाम जप महायज्ञ शुरू होगा। बुधवार को ही मंदिर परिसर में श्रीमद भागवत कथा का मंगल कलश यात्रा के साथ शुभारम्भ होगा। कथा का वाचन जोधपुर के संत रामरसायन महाराज करेंगे।

Published on: