बीकानेर

दर्दनाक मौत : घर वाले करते रहे इंतजार नहीं पहुंचा बेटा घर

एक ट्रक और कार की टक्कर में कार चालक की मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 May 2018, 10:15 AM IST
bikaner accident
bikaner accident

बीकानेर . बीछवाल थाना क्षेत्र में शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे एक ट्रक और कार की टक्कर में कार चालक की मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई भोमराज ने बीछवाल थाना पुलिस को ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी है। थाने के हैड कांस्टेबल भंवर लाल ने बताया कि भोमराज ने रिपोर्ट में बताया कि

ताऊजी का लड़का मुनीराम जाट (३२) अपनी कार से जगदेववाला से बीकानेर बाइपास होते हुए अपने घर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रक चालक ने गाड़ी को गफलत से चलाते हुए कार को टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीबीएम अस्पताल में ले जाया गया, जहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। हैड कांस्टेबल भंवर लाल ने बताया कि मामले की तफ्तीश एएसआई श्रवणराम कर रहे हैं।

Published on: