बीकानेर

बीकानेर-बठिण्डा रेलवे ट्रैक पर हो सकता था बड़ा हादसा

बीकानेर-बठिण्डा रेलवे ट्रैक पर लूणकनसर के समीप पैड्रोल क्लिप खुली मिली। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।

2 min read
रेलवे ट्रैक

बीकानेर . बीकानेर-बठिण्डा रेलवे ट्रैक पर लूणकनसर के समीप सोमवार को पैड्रोल क्लिप खुली मिली। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। सूचना मिलने पर इंजीनियरिंग शाखा के अभियंता मौके पर पहुंच गए। रेलवे ने दो स्थानों पर क्लिप खुली होने की पुष्टि की है। इसको दुरुस्त कर दिया गया। रेलवे अधिकारी क्लिप खुलने के कारणों का पता लगा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार ट्रैक पर लूणकनसर से एक किमी दूर पटरियों के बीच सीमेंटेड स्लिीपर को आपस में जोडऩे वाली पैड्रोल क्लिप एक-दो स्थानों पर खुली पड़ी थी। राहगीरों ने देखा तो रेलवे प्रशासन को इसकी सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे रेलवे के कार्मिकों ने उन्हें दुरुस्त कर दिया।

सौ की स्पीड से गुजरी ट्रेन
उत्तर-पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ मंडल अभियंता एनके शर्मा, वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक सीआर कुमावत ने दावा किया कि एक-दो क्लिप खुली मिली थी। इसको दुरुस्त करवाने के बाद सौ की स्पीड से ट्रेन आसानी से निकल गई। रेलवे के अधिकारियों ने कहा है कि रेलवे ट्रैक पर नियमित रूप से पैट्रोलिंग होती है।

ठगी के आरोपित तांत्रिक पांच दिन की रिमांड पर
बीकानेर. गृहक्लेश व शराब छुड़ाने सहित अन्य समस्याओं को दूर करने का झांसा देकर ठगी करने वाले तांत्रिक व उसके साथी को कोटगेट पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेजा गया है।
जांच अधिकारी रामफूल मीणा ने बताया कि तांत्रित कमाल खान और आसिम अली को पांंच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। अब आरोपितों ११ नवंबर को फिर से न्यायालय में पेश किया जाएगा।

रिमांड अवधि के दौरान उनसे किन-किन लोगों से कहां-कहां ठगी की, इसके बारे में पूछताछ की जाएगी। गौरतलब है कि कोटगेट पुलिस थाने में ओमप्रकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके ***** की पत्नी के साथ तांत्रिक कमाल खान ठगी कर रुपए व जेवरात लेकर फरार हो गया। यह कैंचियों की गली में महेन्द्र सोनी के मकान में किराए पर रह रहा था। पुलिस ने शनिवार को तांत्रिक कमाल खान व उसके साथ आसीम अली को झारखंड के धनबाद से गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें

विद्युत निगम ने सख्त रवैया अपनाते हुए बकायादारों के काटे कनेक्शन
Published on:
07 Nov 2017 01:10 pm
Also Read
View All