30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विद्युत निगम ने सख्त रवैया अपनाते हुए बकायादारों के काटे कनेक्शन

बिजली का बकाया बिल नहीं चुकाना उपभोक्ताओं को भारी पड़ रहा है। विद्युत निगम सख्त रवैया अपनाते हुए बकायादारों के कनेक्शन काट रहा है।

2 min read
Google source verification
Seized illegal transformers

अवैध ट्रांसफार्मर जब्त

बीकानेर . बिजली का बकाया बिल नहीं चुकाना उपभोक्ताओं को भारी पड़ रहा है। विद्युत निगम सख्त रवैया अपनाते हुए बकायादारों के कनेक्शन काट रहा है। सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों में एक ही दिन में 30 कनेक्शन काटे गए और सात अवैध ट्रांसफार्मर जब्त किए गए। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार जुर्माना भी लगाया गया और बिजली थाने में मामला भी दर्ज किया गया है।

निगम ने श्रीडूंगरगढ़ शहर और ग्रामीण क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ शहरी क्षेत्र में एक साल से एक लाख रुपए से ज्यादा बकाया थे, ऐसे 20 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। इसी तरह डूंगरगढ़ ग्रामीण में 5 लाख रुपए से ज्यादा बकाया वाले 10 कृषि उपभोक्ताओं के खेतों से ट्रांसफार्मर उतारे गए।

बिजली चोरों पर शिकंजा
विद्युत निगम की विशेष टीम ने बज्जू और पूगल क्षेत्र में अभियान के दौरान अवैध रूप से ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली की चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान ट्रांसफार्मर जब्त किए गए।

चल रहा अभियान
विद्युत निगम ने बकाया वसूल करने, बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष अभियान चला रखा है। इसके तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। विजिलेंस की टीमें बिजली चोरों पर नजर रख रही है, वहीं एक साल से भी अधिक समय से बकाया वालों से वसूली करने के लिए कनेक्शन काटे जा रहे हैं और जुर्माना भी लिया जा रहा है।

खेतों में छिपा रखे थे ट्रांसफार्मर
बज्जू . विद्युत निगम ने बज्जू-पूगल तहसील क्षेत्र में सोमवार बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिंगल फेज के सात अवैध ट्रांसफार्मर व जार जब्त किए। अधीशासी अभियंता वीआईं पडि़हार, कनिष्ठ अभियंता कालूराम कुमावत, प्रवीण कुमार के साथ पुलिस टीम ने कार्रवाई कर बिजली चोरी करने वालों के ट्रांसफार्मर जब्त कर 1.82 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। विद्युत निगम की टीम ने बांगड़सर, चक 2 डीओबीबी, रावत आबादी सहित विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। कृषि उपभोक्ताओं ने अपने खेतों में गड्ढ़े खोदकर, खेत में कांटों की बाड़ लगाकर ट्रांसफार्मरों को छिपा
रखा था।

किसी को राहत नहीं

बिजली चोरी करने वालों को किसी तरह की राहत नहीं मिलेगी। जिनके बिजली बिल बकाया चल रहे हैं, उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इसमें किसी तरह की कोताही नहीं चलेगी।
हवासिंह, अधीक्षण अभियंता