10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वच्छता की मुहिम: शहर में लगने लगे नए कचरा पात्र

शहर को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाने की मुहिम के तहत नगर निगम ने शहर में विभिन्न स्थानों पर नए कचरे पात्र रखवाने का कार्य शुरू हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 7 Nov 2017, 12:27 PM IST

 garbage receptacles

कचरा पात्र

बीकानेर . शहर को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाने की मुहिम के तहत नगर निगम ने शहर में विभिन्न स्थानों पर नए कचरे पात्र रखवाने का कार्य शुरू हो गया है। निगम ने शहर में जरूरत वाले स्थानों पर रखवाने के लिए हाल ही 200 नए कचरा पात्र खरीदे हैं। निगम के स्वास्थ्य अधिकारी मक्खन लाल आचार्य के अनुसार दो दिनों में तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर नए कचरा पात्र लगाए जा चुके है।

जहां नए कचरा पात्र लगाए जा रहे हैं, उनके आसपास पडे पुराने व क्षतिग्रस्त कचरा पात्रों को भी हटवाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। संभावतया एक पखवाड़े में सभी दो सौ नए कचरा पात्रों को जरूरत वाले स्थानों पर रख दिया जाएगा, ताकि आमजन व दुकानदार सड़कों पर खुले में कचरा न डालकर इन कचरा पात्रों में ही डालें। इससे शहर साफ-सुथरा व स्वच्छ रहेगा।

वरीयता व चक्रीय कार्यक्रम जारी

बीकानेर. इंदिरा गांधी नहर परियोजना की स्टेज प्रथम व द्वितीय की नहरों को 3 में से 1 समूहों में चलाने के लिए वरीयता एवं चक्रीय कार्यक्रम जारी किया गया है। कार्यवाहक संभागीय आयुक्त व इंगांनप क्षेत्रीय विकास पदेन आयुक्त यशवंत भाकर ने बताया कि रबी फसल के लिए जारी कार्यक्रमानुसार 8 नवम्बर को शाम 6 बजे से 17 नवम्बर को प्रात: 6 बजे तक ग्रुपों की वरीयता क, ख एवं ग, 17 नवम्बर सुबह 6 बजे से 25 नवम्बर शाम 6 बजे तक ख, ग, क, 25 नवम्बर शाम 6 बजे से 4 दिसम्बर सुबह 6 बजे तक ग, क, ख तथा 4 दिसम्बर सुबह 6 बजे से 12 दिसम्बर शाम 6 बजे तक ग्रुपों का वरीयता समूह क, ख, ग रहेगा।

उन्होंने बताया कि 12 दिसम्बर शाम 6 बजे से 21 दिसम्बर सुबह 6 बजे तक ख, ग व क, 21 दिसम्बर सुबह 6 बजे से 29 दिसम्बर शाम 6 बजे तक ग, क, ख, 29 दिसम्बर शाम 6 बजे से 7 जनवरी, 2018 सुबह 6 बजे तक क, ख, ग, 7 जनवरी सुबह 6 बजे से 15 जनवरी शाम 6 बजे तक ख, ग, क, 15 जनवरी शाम 6 बजे से 24 जनवरी सुबह 6 बजे तक ग, क, ख, 24 जनवरी सुबह 6 बजे से 1 फरवरी शाम 6 बजे तक क, ख, ग, 1 फरवरी शाम 6 बजे से 10 फरवरी सुबह 6 बजे तक ख, ग, क, 10 फरवरी सुबह 6 बजे से 18 फरवरी शाम 6 बजे तक ग, क, ख तथा 18 फरवरी शाम 6 बजे से 27 फरवरी सुबह 6 बजे तक क, ख, ग, 27 फरवरी सुबह 6 बजे से 7 मार्च शाम 6 बजे तक ख, ग, क तथा 7 मार्च शाम 6 बजे से 16 मार्च सुबह 6 बजे तक के लिए गु्रपों का वरीयता समूह क्रम ग, क, ख रहेगा।