पटवारी भर्ती परीक्षा से पहले दबोचा नकल गिरोह
बीकानेर. बीकानेर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाही करते हुए पटवारी भर्ती शुरू होने से पहले नकल गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मिली जानकारी के अनुसार डीएसटी और दो थानों की पुलिस ने पटवारी भर्ती शुरू होने से पहले नकल गिरोह का भंडाफोड़ किया। डीएसटी के साथ गंगाशहर व जेएनवीसी थाना की अलग-अलग कार्रवाईकी है।
डीएसटी प्रभारी सुभाष बिजारणिया, जेएनवीसी एसएचओ महावीर बिश्नोई व गंगाशहर सीआई राणीदान उज्ज्वल व उनकी टीम ने एएसपी सिटी शैलेंद्र सिंह इंदौलिया के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया ।
पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने की पुष्टि। एसपी ने बताया मुख्य सरगना है पौरव कालेर। रीट परीक्षा के मुख्य सरगना तुलछाराम कालेर का है भतीजा। आरोपी पौरव नहीं लगा पुलिस के हाथ। एसपी ने कहा, पटवारी भर्ती परीक्षा से पहले नकल गिरोह को दबोचने में साइबर सेल के हैडकांस्टेबल दीपक यादव एवं गंगाशहर सीआइ राणीदान उज्ज्वल की रही अहम भूमिका। इन दोनों की सक्रियता से बीकानेर पुलिस को मिली कामयाबी।
चार व्यक्तियों को पकड़ा
मिली जानकारी के अनुसार चार व्यक्तियों को पकड़ा गया है। इनसे 32 बॉक्स की लाइन लगी अटैची बरामद की है बताया जा रहा है की इस डिवाइस से एक साथ 32 जनों को नकल कराई जा सकती है । इसके अलावा ब्लयू ट्रूथ, मोबाइल व विशेष डिवाइस व माइक्रो ईयरफोन भी जब्त किया है।