बीकानेर

दिल्ली में कटी बीकानेर के नेताओं की जेब, साथियों से रुपए उधार लेकर काम चलाया

दिल्ली में सीबीआइ मुख्यालय का कांगे्रस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में घेराव व प्रदर्शन में शामिल हुए बीकानेर के कई नेताओं की जेबतराश जेब साफ कर गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Oct 2018, 9:50 AM IST
Feature image

बीकानेर. दिल्ली में सीबीआइ मुख्यालय का कांगे्रस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में घेराव व प्रदर्शन में शामिल हुए बीकानेर के कई नेताओं की जेबतराश जेब साफ कर गए। हालांकि जेब कटने के बाद कांग्रेस नेताओं ने साथियों से रुपए उधार लेकर काम चलाया और बाद में चुप्पी साध ली।

घटनाक्रम शुक्रवार का है, लेकिन संबंधित थानों में पर्स और मोबाइल चोरी की शिकायतें करने पर शनिवार को मामला उजगार हुआ। बीकानेर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक गौतम सहित कई नेताओं की जेब से पर्स और मोबाइल चोरी होने के बात सामने आई है। जेबतराशों के शिकार कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता दिल्ली में एसपीजी के जवानों की जेबें भी कटी होने की बात कह रहे हैं।

चोर-चोर का शोर...
एक कांग्रेसी नेता ने बताया कि जब पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ जुलूस में शामिल होकर सीबीआइ मुख्यालय की ओर बढ़ रहे थे, उस दौरान जेब और मोबाइल चोरी हुए। प्रदर्शन के दौरान 'देश का चौकीदार....चोर-चोरÓ के नारे लग रहे थे।

एेसे में भीड़ में शामिल कांग्रेसियों की जेब चोर साफ कर गए। किसी ने जेब कटने की भनक लगने पर चोर-चोर का शोर भी मचाया, उनकी आवाज प्रदर्शन के 'चोर-चोरÓ के शोर में दबकर रह गई। मोबाइल और पर्स केवल बीकानेर के नेताओं के ही नहीं, देशभर में कई जगह से आए लोगों के पार हुए। कुछ लोगों ने दिल्ली के थाने में मामला दर्ज भी कराया।

Updated on:
28 Oct 2018, 9:50 AM IST
Published on: