5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हमारा कैंडिडेट कौन हो: बीकानेर विधानसभा क्षेत्र के लिए कौशल दुगड़ का विजन

बीकानेर विधानसभा क्षेत्र के लिए कौशल दुगड़ का विजन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 28 Oct 2018, 9:25 AM IST

changemakers

changemakers

संभावित दावेदार—————- कौशल दुगड़ (कांग्रेस)

विधानसभा क्षेत्र—————- बीकानेर पूर्व

क्या है विजन——————

बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से मुझे विधायक के रुप में काम करने का अवसर मिलता है तो मेरी प्राथमिकताएं इस प्रकार होगी।

१.बीकानेर शिक्षा का हब बने और यहां के विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए बीकानेर से बाहर नहीं जाना पडे़, इसके लिए हर संभव प्रयास करुंगा।
२. उच्च स्तरीय शिक्षण और तकनीकी शिक्षण संस्थाओं को बीकानेर में खुलवाना प्राथमिकता में रहेगा।
३. बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध हो इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
४. बीकानेर में उद्योग व्यवसाय के लिए उपयुक्त वातावरण बने, प्रवासी बीकानेर निवासी उद्योगपतियों को बीकानेर में लाने, बीकानेर में उद्योग स्थापित करने के लिए उन्हे तैयार करने के लिए प्रयास करुंगा।
५ बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में बालिका शिक्षा को अधिक से अधिक प्रोत्साहन मिले, सरकारी स्कूल और कॉलेज खुले यह मेरी प्राथमिकता में शामिल होगा।
६.पीबीएम अस्पताल की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार तथा विस्तार करना, व्यवस्थाओं में सुधार के लिए एक टीम बनाकर काम करना प्राथमिकता में शामिल होगा।
७. निराश्रित पशुओं की समस्या के समाधान के लिए एक ड्रीज प्रोजेक्ट शुरु करना और इस समस्या का स्थायी समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
८. नगर निगम और नगर विकास न्यास आर्थिक रूप से मजबूत हो, इनकी आय के स्त्रोत बढ़ाने की दिशा में काम किया जाएगा ताकि ये शहर के विकास कार्यो में अहम भूमिका निभा सके।
९.सड़क, पानी, बिजली, सफाई आदि मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
१०. कच्ची बस्तियों में मूलभूत सुविधाओं में सुधार के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
११. बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र सबसे सुंदर, स्वच्छ और हरा भरा नजर आए इसके लिए स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष प्रयास किए जाएंगे।