5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा में एक नवम्बर को हो सकता है टिकटों को लेकर फैसला

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 28 Oct 2018, 1:52 PM IST

bjp

bjp

जयपुर। भाजपा में टिकटों को लेकर बड़े नेताओं के बीच विचार विमर्श चल रहा है। इसी बीच भाजपा नेता अगले दो दिन सभी जिलों के दौरे पर जाएंगे और इस माह के अंत में अपनी अंतिम रिपोर्ट प्रदेश भाजपा नेताओं को सौंप देंगे। माना जा रहा है कि एक नवम्बर को दिल्ली में भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में राजस्थान के टिकटों को लेकर कोई फैसला हो सकता है।

इस बैठक में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी, गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी समेत कोर कमेटी के प्रमुख सदस्य मौजूद रह सकते हैं।

रायशुमारी पूरी, अब नेताओं से लेंगे फीडबैक
भाजपा में रायशुमारी के बाद सभी विधानसभा वार करवाए गए गुप्त मतदान की पर्चियां खोली जा चुकी हैं और उनकी सूची बना ली गई है। अब प्रमुख नेताओं को भाजपा ने संगठन जिलों में भेजा है। यह नेता अपनी रिपोर्ट देंगे।

उसके बाद इनकी ओर से आए नामों और रायशुमारी में आए नामों पर चर्चा होगी। इसके अलावा भाजपा कीओर से करवाए गए सर्वे को लेकर भी चर्चा होनी है। अलग-अलग रायशुमारी में आए नामों में से कॉमन नामों की सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद पैनल तैयार किए जाएंगे।