बीकानेर में 5-26 अप्रेल तक डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में फैन पार्क सजेगा। इसमें बड़ी स्क्रीन, लाइव कमेंट्री और एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलेगा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए आइपीएल का आनंद बड़ी स्क्रीन पर लेने का यह बड़ा आयोजन रहने वाला है।
बीकानेर. क्रिकेट का सबसे बड़ा त्योहार अब बीकानेर में भी पूरे रंग में नजर आएगा। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच शहरवासियों के लिए अब मैदान जैसा अनुभव लेकर आ रहा है। बीसीसीआई की ओर से शहर में आईपीएल फैन पार्क का आयोजन किया जा रहा है, जहां 25 और 26 अप्रेल को क्रिकेट प्रेमी लाइव मैच का मजा एक साथ, बड़े पैमाने पर उठा सकेंगे। बीसीसीआई के प्रतिनिधि विकास पंडित के मुताबिक, डॉ. करणी सिंह स्टेडियम इस साल फैन पार्क की मेजबानी करेगा। यहां 32 गुणा 18 फीट की विशाल स्क्रीन पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग होगी, जिससे दर्शकों को हर रोमांचक पल का रियल टाइम अनुभव मिलेगा। हाई क्वालिटी साउंड सिस्टम, लाइव कमेंट्री और बैठने की बेहतर व्यवस्था इस अनुभव को और खास बनाएगी।
इस फैन पार्क की सबसे खास बात यह है कि प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका आनंद ले सकें। बिलकुल स्टेडियम की तर्ज पर एंट्री के समय हाथ पर बैंड और कूपन दिया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर बैग, बोतल या अन्य सामान लाने की अनुमति नहीं होगी। स्टेडियम से अलग इतना ही होगा कि फ्री पानी की व्यवस्था होगी। फूड कॉर्नर खान-पान का सामान खरीद सकेंगे।
फैन पार्क सिर्फ मैच देखने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यहां मनोरंजन के कई रंग भी होंगे। फेस पेंटिंग और 360 डिग्री फोटो बूथ, बच्चों के लिए गेम जोन, चीयर-ओ-मीटर और म्यूजिक व लॉटरी के जरिए खिलाड़ियों के साइन की हुई टी-शर्ट जीतने का मौका भी मिलेगा। दर्शकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे परिसर में 12 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही बाउंसर भी तैनात रहेंगे, ताकि आयोजन सुचारू और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।
बीकानेर. 69 वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल कूद प्रतियोगिता के तहत 17 वर्ष आयु वर्ग छात्र क्रिकेट प्रतियोगिता तेलंगाना में आयोजित होगी। सादुल स्पोर्ट्स स्कूल बीकानेर के छात्रावास अधीक्षक विक्रमसिंह चौहान ने बताया कि इस प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों का चयन परीक्षण तथा चयनित खिलाड़ियों का पूर्व प्रशिक्षण शिविर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाछडसर चूरु के तत्वावधान मे आयोजित हुआ था। इसमें स्पोर्ट्स स्कूल के आयुष रामावत, रोबिन मेघवाल, शरद सुथार, गुरुमन सिंह के शानदार प्रदर्शन के आधार पर राज्य दल मे चयन हुआ है।
बीकानेर. किशन ओझा का 40 प्लस भारतीय क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। आगामी 16 से 22 जुलाई तक केन्या में आयोजित होने वाली 40 प्लस क्रिकेट प्रतियोगिता में वे भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह चयन पांडिचेरी, टाटानगर एवं मध्य प्रदेश के भोपाल में उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। प्रतियोगिता टी-20 प्रारूप में होगी। भारतीय टीम इस दौरे में केन्या टीम के साथ मुकाबले खेलेगी। ओझा के चयन पर राजकुमार जोशी, महेंद्र पुरोहित, प्रकाश चूरा, किशोर पुरोहित, ललित छंगाणी, दुर्गादास छंगाणी एवं रमेश चूरा सहित अन्य ने शुभकामनाएं दीं हैं।