बीकानेर

video- नगर निगम की बजट बैठक 9 को

नगर निगम की वित्तीय वर्ष २०१९-२० की प्रस्तावित बजट बैठक ९ फरवरी को सुबह ११ बजे गांधी म्यूनिसिपल हॉल में होगी।
less than 1 minute read
bikaner nagar nigam news
नगर निगम की बजट बैठक 9 को

बीकानेर . नगर निगम की वित्तीय वर्ष २०१९-२० की प्रस्तावित बजट बैठक ९ फरवरी को सुबह ११ बजे गांधी म्यूनिसिपल हॉल में होगी। निगम आयुक्त प्रदीप के गवांडे ने बताया कि निगम के निर्वाचित बोर्ड की इस साधारण सभा के लिए तीन विषय रखे गए हैं। इनमें वित्तीय वर्ष २०१७-१८ के बजट प्रस्तावों का पुनर्विनियोजन, वित्तीय वर्ष २०१९-२० के बजट प्रस्तावों पर चर्चा और दशहरा कमेटियों को अनुदान देने पर चर्चा होगी। निगम महापौर नारायण चौपड़ा सदन में बजट रखेंगे। निगम की ओर से बजट बैठक की तैयारियां शुरू कर दी गई है। निगम के वित्तीय वर्ष २०१९-२० के प्रस्तावित बजट को अंतिम रूप देने में मंगलवार को लेखाशाखा के अधिकारी-कर्मचारी जुटे रहे।

-------------------------------------------------------------------------------------------------------

छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन कल

बीकानेर . स्वामी केशवानंद कृषि महाविद्यालय के छात्रसंघ कार्यालय (युवा कृषक संघ) का उद्घाटन सात फरवरी को सुबह 10 बजे होगा। युवा कृषक संघ सलाहकार प्रो. एनएस दहिया एवं छात्रसंघ अध्यक्ष रवि जांदू ने बताया कि समारोह की तैयारियां चल रही है। अध्यक्षता स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा करेंगे।

Published on:
06 Feb 2019 11:00 am