बीकानेर

video- गूंजे गुंसाईजी के जयकारे, मेला भरा

गूंजे गुंसाईजी के जयकारे, मेला भरा
less than 1 minute read
bikaner news
गूंजे गुंसाईजी के जयकारे, मेला भरा

गूंजे गुंसाईजी के जयकारे, मेला भरा

तेजरासर. गुंसाईसर गांव में राजमार्ग 11 पर गुंसाईंजी मंदिर में बुधवार को मेला भरा। मेले में गांव सहित आस-पास के गांवों के बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर पुजारी प्रभुदास ने ज्योत प्रज्ज्वलित की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने निज मंदिर में दर्शन कर फेरियां लगाकर मन्नतें मांगी। इस दौरान श्रद्धाालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मनौतियां मांगी। मन्दिर परिसर में लगी अस्थायी दुकानों पर लोगों ने खरीदारी की। मेले में लखासर, समन्दसर, जोधासर, झंझेउ, पूनरासर, सेरुणा, बेनीसर, कतरियासर, बम्बलु, नोरंगदेसर, गुसांईसर, तेजरासर सहित आस-पास के गांवों से श्रद्धालुओं ने मन्दिर में धोक लगाई। मेले में शांति व्यवस्था के लिए हाईवे पुलिस की मोबाइल टीम तैनात थी। इंचार्ज महावीर प्रसाद कस्वां ने बताया कि यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा के लिए सड़क के दोनों तरफ बेरीकेट्स लगाई गई है। गांव से 5 किलोमीटर दूर स्थित मंदिर में भी मेला भरा गया। मेला परिसर में दिनभर गुसांई जी के जयकारों गुंजायमान रहा।

Updated on:
06 Feb 2019 07:51 pm
Published on:
07 Feb 2019 06:23 am