बीकानेर

सरसों की हो रही अच्छी आवक, मंडी में इतने रुपए प्रति क्विंटल भाव

बाजार भाव चढ़े तो शुरू नहीं हो पाई सरकारी खरीद
less than 1 minute read
Apr 16, 2022
सरसों की हो रही अच्छी आवक
सरसों की हो रही अच्छी आवक, मंडी में इतने रुपए प्रति क्विंटल भाव

बाजार भाव चढ़े तो शुरू नहीं हो पाई सरकारी खरीद
छतरगढ़ में सरसों खरीद का मामला: अभी सरकारी खरीद शुरू होने के आसार नहीं

इस बार प्रति हैक्टेयर 45 क्विंटल गेहूं उत्पादन का अनुमान

छतरगढ़. छतरगढ़़ की अनाज मंडी में इन दिनों सरसों की अच्छी आवक हो रही है। जबकि बाजार भाव अधिक होने की वजह से जिलेभर की मंडियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। छतरगढ़ अनाज मंडी में अभी तक सरसों की सरकारी खरीद शुरू नहीं की गई है। जबकि सरकारी खरीद एजेंसी जल्द ही खरीद केंद्र शुरू करने की बात कर रही है। अनाज मंडी में क्रय विक्रय सहकारी समिति के तत्वावधान में शुरू होने वाली सरकारी खरीद आगामी सप्ताह से शुरू हो सकती है।

इन दिनों मंडियों में सरसों 6 से 7 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक बिक रहा है। जबकि इसका न्यूनतम समर्थन मूल्य 5050 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। बाजार भाव अधिक होने की वजह से इस बार किसान व्यापारियों को ही फसल बेच रहे हैं। छतरगढ़ तहसील क्षेत्र में इस बार 5600 हेक्रेयर में सरसों की बिजाई हुई थी। जबकि बीकानेर जिले में में इस बार एक लाख 90 हजार हेक्टेयर में सरसों की बिजाई हुई है। इस बार प्रति हेक्टेयर 45 क्विंटल सरसों उत्पादन का अनुमान है।


इनका कहना है
छतरगढ़ सरकारी खरीद केंद्र पर आगामी सप्ताह से सरसों व चना की सरकारी खरीद शुरू होने के आसार हैं। इस बारे में तैयारी पूरी करने में लगे हैं। बाजार भाव इस समय सरसों के ठीक चल रहे हैं।
रामधन यादव व्यवस्थापक क्रय विक्रय सहकारी समिति छतरगढ़

Published on:
16 Apr 2022 04:04 am