बीकानेर

Bikaner News: भीषण गर्मी को देखते हुए 8वीं तक की स्कूलों का समय बदला, 11.30 बजे हो जाएगी छुट्टी

Bikaner News: भीषण गर्मी को देखते हुए बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों का समय बदल दिया है।

less than 1 minute read
Apr 25, 2026
Dewas School Timings Changed Loo Heatwave Alert Issued for These Districts MP Weather News
School Timings Changed due to Loo Heatwave Alert (Patrika.com)

बीकानेर। भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए जिला कलक्टर निशांत जैन ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय को परिवर्तित किया है। कलक्टर जैन ने शनिवार को इसके आदेश जारी किए है।

भीषण गर्मी में दोपहर 1 से 2 बजे के बीच स्कूलों में छुट्टी होने से छोटे बच्चे परेशान हो रहे थे। इसे लेकर राजस्थान पत्रिका ने शनिवार के अंक में रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इसके बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया है।

संस्था प्रधानों को आदेश की पालना के निर्देश

आदेशानुसार जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में सत्रांत तक प्री प्राइमरी से आठ की कक्षाएं सुबह 7.30 बजे से सुबह 11.30 बजे तक लगेंगी। जबकि सभी विद्यालयों में 9 से 12 तक की कक्षाएं, स्टाफ एवं अन्य संचालित परीक्षाओं का समय यथावत रहेगा।

सभी संस्था प्रधानों को आदेश की पालना के निर्देश दिए है। इसकी अनदेखी करने पर स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। हालांकि सरकारी स्कूलों में शिक्षक व अन्य शैक्षणिक स्टाफ को दोपहर 1 बजे तक स्कूल में रूकना होगा।

ग्रीष्मावकाश तक के लिए प्रभावी

कक्षा 8वीं तक की कक्षाओं का समय 11.30 बजे तक करने संबंधी जिला कलक्टर का आदेश ग्रीष्मावकाश शुरू होने तक यानि 16 मई तक प्रभावी रहेगा। हालांकि आदेश में पुराने शिक्षा सत्र के अनुसार सत्रांत तक लिख दिया गया था। इस तकनीकी भूल को बाद में सुधार दिया गया।

Updated on:
25 Apr 2026 06:06 pm
Published on:
25 Apr 2026 05:55 pm