bikaner news : बीकानेर. बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के सामाधान के लिए बीकेईएसएल की ओर से विशेष शिविर लगाया जाएगा। कंपनी के सीओओ शांतनूं भट्टाचार्य ने बताया कि रामपुरिया सब स्टेशन से जुड़े कुछ उपभोक्ता सोमवार से उनसे मिले थे और अपनी समस्याएं बताई।
बीकानेर. The problem of Electricity consumers बिजली उपभोक्ताओं की power complaint शिकायतों के सामाधान के लिए बीकेईएसएल की ओर से Special camp विशेष शिविर लगाया जाएगा। कंपनी के सीओओ शांतनूं भट्टाचार्य ने बताया कि रामपुरिया सब स्टेशन से जुड़े कुछ उपभोक्ता सोमवार से उनसे मिले थे और अपनी समस्याएं बताई। इसमें मुख्य रूप से मीटर तेज चलने की शिकायतें रखी। भट्टाचार्य ने बताया कि कंपनी की ओर से लगाए गए मीटर पूरी तरह से अधिकृत प्रयोगशाला से जांचे हुए हैं, फिर भी कंपनी रेण्डम आधार पर कहीं के भी मीटरों की जांच किसी भी प्रमाणिक प्रयोगशाला से कराने को तैयार है। कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर की गई शिकायतों पर कहा कि यदि एेसा मामला सामने आएगा तो कार्रवाई की जाएगी।
उपभोक्ताओं ने जताया रोष
बिजली बिल की बढ़ी राशि की शिकायत को लेकर सोमवार को बिजली उपभोक्ता रामपुरिया स्थित कार्यालय पहुंचे। मौके पर उच्च अधिकारी नहीं मिलने पर कार्यालय के बाहर बैठ गए। आम उपभोक्ताओं के साथ कांग्रेसी नेता भी थे, तो भाजपा के पार्षद भी शामिल हुए। लोगों का आरोप था कि बिजली के बिल ज्यादा राशि के आ रहे हैं। बार-बार शिकायत करने पर निस्तारण नहीं हो रहा है। प्रदर्शन में शामिल आनंद जोशी, उप महापौर अशोक आचार्य, नरेश जोशी, श्रीलाल व्यास, डीके कल्ला, श्रमिक नेता रामकुमार व्यास, मनोज पुरोहित आदि ने रोष जताते हुए कहा कि उपभोक्ताओं की सुनवाई नहीं हो रही है। एेसे में अब गांधीवादी तरीके से आंदोलन शुरू करेंगे।