14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Train News Rajasthan: रोज चलने वाली यह ट्रेन अब हफ्ते में केवल 3 दिन ही चल रही, कनेक्टिविटी पर ब्रेक

Train News Rajasthan: बीकानेर से उत्तर प्रदेश, बिहार के प्रमुख शहरों को जोड़ने वाली हावड़ा लिंक ट्रेन पहले दैनिक चलती थी और अब सप्ताह में सिर्फ 3 दिन ही संचालित हो रही है।

2 min read
Google source verification
train news

फाइल फोटो- पत्रिका

Train News Rajasthan: बीकानेर। बीकानेर से उत्तर प्रदेश, बिहार के प्रमुख शहरों को जोड़ने वाली हावड़ा लिंक ट्रेन की रफ्तार कोरोना के बाद थमी हुई है। यह ट्रेन पहले दैनिक चलती थी और अब सप्ताह में सिर्फ तीन दिन ही संचालित हो रही है। इस वजह से हजारों यात्रियों को परेशानी हो रही है। खासकर मजदूर, प्रवासी, व्यापारी और सरकारी कर्मचारियों को रेल सेवा नहीं मिल पा रही है।

यह वीडियो भी देखें

यह है पूरा मामला

बीकानेर से उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों आगरा, इटावा, फिरोजाबाद, टूंडला, मैनपुरी, कानपुर, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, उन्नाव, लखनऊ, इलाहाबाद और मुगलसराय के लिए हावड़ा लिंक ट्रेन पहले प्रतिदिन संचालित होती थी। कोरोना के दौरान इसे सप्ताह में तीन दिन कर दिया गया। हालात सामान्य होने के बाद इसे वापस दैनिक नहीं किया गया। इससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

यह सबसे ज्यादा प्रभावित

नमकीन, कपड़ा, ऊन और खनन उद्योग में यूपी, बिहार के हजारों श्रमिक व कुशल कारीगर काम करते है। यहां से उत्तर प्रदेश के शहरों से व्यापारी संबंध होने से कारोबार के लिए लोगों को आवागमन करना पड़ता है। प्रवासी मजदूर, निजी कर्मचारी सभी को रेल सेवा तीन दिन ही होने से टिकट आरक्षण नहीं मिल पाता।

यह हो रही है परेशानी

  • रोजाना ट्रेन नहीं होने से सफर बाधित
  • अलग-अलग ट्रेनों से टुकड़ों में यात्रा की मजबूरी
  • निजी बसों से महंगा सफर करना पड़ रहा
  • समय और पैसे दोनों ज्यादा लग रहे
  • लंबी दूरी की यात्रा में असुविधा भी

संगठन उठा रहे है मांग

अखिल भारतीय सेवा निवृत्त रेल कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन डॉ. ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया ने हावड़ा लिंक ट्रेन को प्रतिदिन संचालित करने की मांग उठाई है। भदौरिया ने इस मुद्दे को लेकर मंडल रेल प्रबंधक, बीकानेर के माध्यम से क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं रेल मंत्री, संभाग के सभी विधायक, रेल कर्मचारी यूनियन से सहयोग मांगा है।