जैसलमेर

बीकानेर से सिकंदराबाद के लिए वीकली स्पेशल ट्रेन की घोषणा.

अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बीकानेर से सिकंदराबाद के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Mar 2017, 9:25 AM IST
special train
special train

ग्रीष्मकालीन अवकाश पर अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बीकानेर से सिकंदराबाद के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

नौ अप्रेल से 25 जून तक चलने वाली यह साप्ताहिक ट्रेन इस रूट पर करीब 12 फेरे लगाएगी। ट्रेन नंबर 07038 प्रत्येक बुधवार को दोपहर 2.50 बजे बीकानेर से रवाना होकर शुक्रवार को अपरान्ह 3.30 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 07037 प्रत्येक रविवार को सिकंदराबाद से सुबह 11 बजे रवाना होकर मंगलवार रात 12.40 बजे बीकानेर पहुंचेगी। टे्रन में एक सैकेंड एसी, दो थर्ड एसी, दो द्वितीय शयन यान व दो गार्ड के डिब्बे समेत 17 डिब्बे हैं।

ट्रेन बीकानेर, नोखा, नागौर, डेगाना, मकराना, फुलेरा, जयपुर, दुर्गापुरा, निवाई, सवाईमाधोपुर, कोटा, नागदा, उज्जैन, बैरछा, सुजालपुर, सेहोर, बैरागढ़, भोपाल, ईटारसी, बैतुल, नागपुर, सेवाग्रा, बल्लारशाह, मंचेरियल, रामागुडंम, काजीपेट होकर सिकंदराबाद पहुंचेगी।

रतनगढ़-सरदारशहर ट्रैक पर स्पीड टेस्ट

रतनगढ़ से सरदारशहर के बीच नवनिर्मित ब्रॉडगेज टै्रक का रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने बुधवार व गुरुवार को निरीक्षण किया। आठ मार्च को सुबह 9.30 बजे से शाम 06.00 बजे व नौ मार्च को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक निरीक्षण किया गया।

सीनियर डीसीएम सीआर कुमावत ने बताया कि दोपहर बाद ट्रैक पर सीआरएस ने स्पेशल ट्रेन को दौड़ाकर सुरक्षा के लिहाज से ट्रैक का निरीक्षण किया। ट्रेन ने 37 किमी की दूरी 25 मिनट में तय की। सीआरएस की निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत होने के बाद ही अब इस मार्ग पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो पाएगा।

Published on: