बीकानेर

मानसून विदा होने के बाद आसमान साफ, तापमान में बढ़ोतरी

Bikaner weather- मानसून के विदा होने के बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। एक सप्ताह में छह डिग्री तापमान बढ़ गया है।

less than 1 minute read
Oct 13, 2019
Bikaner weather: day temperature rises by one degree
मानसून विदा होने के बाद आसमान साफ, तापमान में बढ़ोतरी

मौसम : दिन का पार एक डिग्री और चढ़ा, तेज धूप ने सताया

बीकानेर. मानसून के विदा होने के बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। एक सप्ताह में छह डिग्री तापमान बढ़ गया है। बादल नहीं छाने से आसमान भी साफ रहता है और दिन में तेज धूप के कारण गर्मी फिर जोर पकड़ रही है। एेसे में शहरवासियों को गर्मी फिर सतानी लगी है। शनिवार को भी तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।

शहर में सुबह से आसमान साफ होने से सूरज की तेज तपिश रही। तापमान बढऩे के साथ ही शहरवासियों को पसीने छूटने शुरू हो गए। सुबह दक्षिण-पूर्वी हवा चलने से भी गर्मी का जोर रहा। वहीं शाम होते ही तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया। रात का हल्की सर्दी का भी अहसास हुआ। शहर का अधिकतम तापमान ३७.४ डिग्री व न्यूनतम तापमान २२.८ डिग्री सेल्सियस रहा।

Updated on:
12 Oct 2019 08:51 pm
Published on:
13 Oct 2019 08:22 am