बीकानेर

Bikaner Weather: धूल भरी आंधी, बारिश…ओले-ओले, 30 मिनट में सब कुछ

Bikaner Weather: कई दिनों से गर्मी से झुलस रहे बाकानेर में शाम के करीब 30 मिनट बेहद घटनाप्रधान रहे। इस दौरान न सिर्फ धूल भरी आंधी आई।

less than 1 minute read
May 24, 2022
Bikaner Weather: धूल भरी आंधी, बारिश...ओले-ओले, 30 मिनट में सब कुछ

बीकानेर. Bikaner Weather: कई दिनों से गर्मी से झुलस रहे बाकानेर में शाम के करीब 30 मिनट बेहद घटनाप्रधान रहे। इस दौरान न सिर्फ धूल भरी आंधी आई। बल्कि बारिश की फुहारें भी पड़ी और ग्रामीण इलाकोंं तो कई जगह कंचे और कई जगह रसगुल्लों के आकार के ओले गिरे। साथ ही ठंडी हवा चलने से मौसम भी खुशनुमा हो गया। हालांकि तेज बरसात नहीं हुई थी लेकिन लोगों ने राहत के छीटों के गिरने पर संतोष व्यक्त किया। सोमवार सुबह से ही आकाश में छितराए बादल आए हुए थे लेकिन तेज हवा भी चल रही थी। इससे गर्मी का अहसास कम महसूस हुआ लेकिन दोपहर के समय गर्द छा गई। इससे धूप भी बेअसर रही। लेकिन तेज आंधी की उम्मीद नजर नहीं आ रही थी।

शाम को आकाश में धूल का गुबार छा गया और तेज हवा के साथ धूल बरसने लगी। इसके साथ ही बूंदाबांदी भी शुरू हो गई थी। इससे गर्मी से छुटकारा मिला और मौसम भी खुशनुमा हो गया था।गर्द छाने के कारण अधिकतम तापमान में एक साथ चार डिग्री सैल्सियस की कमी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सैल्सियस था।

मौसम विभाग जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों में मध्यम दर्जे की आंधी आने की उम्मीद है। साथ ही कहीं-कहीं पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। शहर में जहां हल्की बूंदाबांदी हुई है। वहीं छतरगढ़, लूणकरनसर, सुरनाणा आदि इलाकों में भी बौछारें पड़ीं, जबकि महाजन में ओले गिरने के समाचार है।

Published on:
24 May 2022 01:50 am
Also Read
View All