बीकानेर- आगामी दिनों में ऐसा रहेगा मौसम, पढ़ें पूरी खबर
बीकानेर- आगामी दिनों में ऐसा रहेगा मौसम, पढ़ें पूरी खबर
बीकानेर. आगामी दिनों जिले में लू के साथ धूल भरे अंधड़ चलने की संभावना रहेगी। वहीं बुधवार Wednesday को अधिकतम तापमान चढ़कर Temperature 45.2 डिग्री पर आ गया। यह प्रदेश में धोलपुर के बाद सबसे अधिक रहा। फलौदी में भी बीकानेर bikaner जितना ही तापमान दर्ज किया गया। सूर्योदय के दो घंटे बाद से ही तपन का अहसास होने लगा था। दोपहर होते-होते धूप झुलसाने लगी। मुख्य सड़कों पर भी आवागमन कम दिखाई देने लगा। शहर की गलियां सूनसान दिखाई दे रही थी। लोगों ने धूप ढलने तक घरों में रहना पंसद किया। आगामी पांच छह दिन तक प्रदेश के कई हिस्सों में लू के साथ धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है। हालंकि सोमवार देर शाम को बीकानेर bikaner सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बूंदाबांदी और आंधी आने से थोड़ी गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन बुधवार Wednesday को एक बार फिर तापमान Temperature 45 डिग्री के पार पहुंच गया।
धूल भरी आंधी चलने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों बन रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 29-30 अप्रेल की दोपहर बाद बीकानेर के साथ जोधपुर व अजमेर संभाग में कहीं-कहीं तीस से चालीस किलोमीटर की गति से धूल भरी आंधी चलने की संभावना रहेगी। हीट वेव या लू का दौर आगामी पांच-छह दिन तक जारी रहने की प्रबल संभावना रहेगी। बीकानेर में अधिकतम पारा 45.2 डिग्री व न्यूनतम 26.4 डिग्री दर्ज किया गया। हांलांकि मंगलवार के मुकाबले बुधवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री कम दर्ज हुआ।